Haiti Gang Violence: हैती में गैंगवार का खूनी खेल, 78 मौतें, हजारों लोग घर छोड़कर भागे

Last Updated:May 15, 2026, 14:31 IST
Haiti Violence News: हैती की राजधानी में गैंगवार में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और 66 घायल हैं. हजारों लोग घर छोड़कर भाग चुके हैं. अस्पताल बंद हो रहे हैं और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. 2021 के बाद से गैंग्स का कब्जा बढ़ता जा रहा है, जिससे देश गहरे संकट में है.
Haiti Violence News: हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस एक बार फिर खून से लाल हो गई है. शहर के बाहरी इलाकों में गैंगवार ने ऐसा तांडव मचाया कि महज कुछ दिनों में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और 66 लोग घायल हो गए. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, मरने वालों में 10 आम नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें महिलाएं और एक छोटी बच्ची भी है. यह हिंसा सिटी सोलेय और क्रोआ-दे-बुके जैसे इलाकों में भड़की, जहां पिछले दो सालों से गैंग्स का कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि हजारों लोग अपने घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ इस ताजा हिंसा में ही करीब 5300 लोग विस्थापित हो चुके हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालात इतने खराब हैं कि करीब 5300 लोग अपने घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए हैं, जबकि कई परिवार अब भी फंसे हुए हैं. जमीन पर स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल तक सुरक्षित नहीं हैं. डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (MSF) को अपनी मेडिकल सुविधा बंद करनी पड़ी और स्टाफ को निकालना पड़ा. संस्था ने बताया कि सिर्फ 12 घंटे के भीतर 40 से ज्यादा गोली लगने वाले मरीज अस्पताल पहुंचे थे.
पहले भी इन इलाकों में हुई है हिंसा
यह कोई पहली बार नहीं है जब इन इलाकों में हिंसा भड़की हो. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च से मई के बीच ही इन दो इलाकों में 305 लोगों की मौत हो चुकी है और 277 लोग घायल हुए हैं. इनमें बड़ी संख्या आम नागरिकों की भी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. हैती, जो पहले से ही कैरिबियन का सबसे गरीब देश माना जाता है, पिछले दो सालों से लगातार गैंग हिंसा की मार झेल रहा है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सरकार की पकड़ कमजोर पड़ती जा रही है और गैंग्स का असर बढ़ता जा रहा है.
About the AuthorYogendra Mishra
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



