जालौर की तपती गर्मी में लोगों को मिला ‘वॉटर वाला AC’, 350 रुपये में दिनभर मस्ती का मौका

Last Updated:May 16, 2026, 10:57 IST
Water Park Under 500: जालौर में पड़ रही तेज गर्मी के बीच सवेरा वॉटर पार्क लोगों की पसंदीदा जगह बन गया है. यहां बच्चे, युवा और परिवार वॉटर स्लाइड्स, रेन डांस और स्विमिंग पूल का आनंद लेकर गर्मी से राहत पा रहे हैं. 350 रुपये में पूरे दिन मनोरंजन की सुविधा मिलने से आसपास के इलाकों से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं.
जालौर. जालौर में इन दिनों भीषण गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है. दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और लोग घरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नए विकल्प तलाश रहे हैं और यही तलाश उन्हें सवेरा वॉटर पार्क तक खींच ला रही है.
जालौर का सवेरा वॉटर पार्क इन दिनों लोगों के लिए गर्मी से राहत का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है. यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ पहुंचने लगती है. बच्चे, युवा और परिवार पानी के बीच मस्ती करते नजर आते हैं. कोई वॉटर स्लाइड्स का आनंद ले रहा है तो कोई रेन डांस में झूमता दिखाई देता है. स्विमिंग पूल में भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है, जहां हर कोई गर्मी से राहत पाने की कोशिश में जुटा है.
350 रुपये में मिल रहा दिनभर मनोरंजनइस वॉटर पार्क की खास बात यह है कि यहां सिर्फ 350 रुपये प्रति व्यक्ति में पूरे दिन मनोरंजन का आनंद लिया जा सकता है. पार्क में साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा गया है, जिससे यह जगह परिवारों के लिए सुरक्षित और पसंदीदा विकल्प बन गई है. अब यह वॉटर पार्क सिर्फ जालौर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास के इलाकों और दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है.
पर्यटकों को पसंद आ रहा वॉटर पार्क का माहौलहैदराबाद से आई एक महिला पर्यटक ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि वे छुट्टियां बिताने आई हैं, लेकिन जालौर की गर्मी काफी ज्यादा महसूस हो रही है. उन्होंने कहा कि घर पर कूलर और एसी भी राहत नहीं दे पा रहे थे, इसलिए परिवार के साथ वॉटर पार्क आने का प्लान बनाया. यहां आकर बच्चों को काफी मजा आ रहा है और उन्हें भी गर्मी से राहत मिली है.
लोगों के ऐसे अनुभव ही इस वॉटर पार्क की लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं. यहां आने वाले लोग न सिर्फ गर्मी से राहत पा रहे हैं, बल्कि परिवार के साथ अच्छा समय भी बिता रहे हैं. जालौर की भीषण गर्मी के बीच सवेरा वॉटर पार्क अब ऐसी जगह बन गया है, जहां लोग कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन गर्मी को भूलकर सुकून और मस्ती का आनंद ले रहे हैं.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jalor,Jalor,Rajasthan



