आईपीएल 2026 में खस्ता हालत के बीच इस दिग्गज ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, 16 साल का सफर हुआ खत्म

Last Updated:May 16, 2026, 11:01 IST
मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ के अहम सदस्य रॉबिन सिंह ने टीम से अलग होने की घोषणा की है. रॉबिन सिंह पिछले 16 साल से टीम के साथ जुड़े हुए थे. इस तरह मुंबई इंडियंस के इतिहास का एक लंबा अध्याय समाप्त हो गया. रॉबिन ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह मुंबई इंडियंस और उनकी विदेशी फ्रैंचाइजी एमआई एमिरेट्स दोनों से अलग हो गए हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ
नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 बहुत ही खराब गुजरा है. टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. इसी बीच कोचिंग स्टाफ के अहम सदस्य रॉबिन सिंह ने टीम छोड़ने का ऐलान कर दिया है. रॉबिन सिंह पिछले 16 साल से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे. रॉबिन सिंह शुक्रवार को पुष्टि कर बताया कि वह मुंबई इंडियंस के अलावा उसकी विदेशी फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स से भी अलग हो गए हैं.
रॉबिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं यह जानकारी साझा करना चाहता हूं कि मैं आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से अलग हो गया हूं. हालांकि मैं 2022 से उनके आईपीएल स्टाफ का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल से मैं अमीरात लीग में उनकी टीम से भी अलग हो गया हूं. उन्होंने इतने सालों में मिले समर्थन के लिए फ्रैंचाइजी और फैंस का आभार जताते हुए कहा कि 2010 से शुरू हुए मेरे इस शानदार सफर में साथ देने के लिए पूरे एमआई परिवार और फैंस को धन्यवाद. आने वाले सालों के लिए फ्रैंचाइजी को मेरी शुभकामनाएं.
I’d like to share that I have officially parted ways with the Mumbai Indians. Although I have not been part of their IPL staff since 2022 , as of this year also with their team in the Emirates league.Thank you to the entire MI family and the fans for the support through this…



