Rajasthan

राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भड़की भीषण आग! यात्रियों में मची चीख-पुकार, देखते ही देखते जलकर राख हुई बोगी

Last Updated:May 17, 2026, 08:28 IST

Trivandrum Hazrat Nizamuddin Rajdhani Fire: त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच ट्रेन के B1 थर्ड एसी और SLR कोच में भीषण आग लग गई. सुबह करीब 5:15 बजे हुई इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गार्ड की चोटों से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई, लेकिन यात्रियों के सामान को नुकसान पहुंचा है. पश्चिम मध्य रेलवे ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए कोटा से ARME राहत ट्रेन रवाना की. दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है.

ख़बरें फटाफट

राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भड़की भीषण आग! यात्रियों में मची चीख-पुकारZoomTrivandrum Hazrat Nizamuddin Rajdhani Fire

कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई, जब त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्री घबराकर अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj