Sports

मेसी, रोनाल्डो की कतार में पहुंची स्मृति मंधाना, मिला बड़ा सम्मान, टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली स्पोर्ट्स पर्सानाल्टी में एकमात्र भारतीय नाम

होमखेलक्रिकेट

मेसी, रोनाल्डो की कतार में पहुंची स्मृति मंधाना, मिला बड़ा सम्मान

Last Updated:June 16, 2026, 15:06 IST

स्मृति की उपलब्धियां खुद उनकी कहानी कहती है. स्मृति मंधाना सिर्फ आंकड़ों का नाम नहीं हैं उन्होंने भारत में महिला क्रिकेट को देखने का नजरिया बदला है। उनकी बल्लेबाजी ने लाखों लड़कियों को यह विश्वास दिया है कि क्रिकेट केवल पुरुषों का खेल नहीं, बल्कि सपनों का वह मैदान है जहां प्रतिभा ही सबसे बड़ी पहचान है.मेसी, रोनाल्डो की कतार में पहुंची स्मृति मंधाना, मिला बड़ा सम्मानZoomस्मृति मंधाना को टािम मैग्जीन के टॉप 100 लोगों में मिली जगह

नई दिल्ली.जब बल्ला बोलता है,तो दुनिया सुनती है और आज दुनिया ने फिर स्मृति मंधाना को सलाम किया है. प्रतिष्ठित TIME मैगज़ीन ने अपनी “100 Most Influential People in Sports 2026” सूची जारी की है. इस वैश्विक सूची में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना, और सबसे गर्व की बात यह है कि वह इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं.

यह सम्मान केवल रन बनाने के लिए नहीं मिला है, बल्कि उस प्रभाव के लिए मिला है जो उन्होंने मैदान के भीतर और बाहर दोनों जगह छोड़ा है। स्मृति की उपलब्धियां खुद उनकी कहानी कहती है. स्मृति मंधाना सिर्फ आंकड़ों का नाम नहीं हैं उन्होंने भारत में महिला क्रिकेट को देखने का नजरिया बदला है। उनकी बल्लेबाजी ने लाखों लड़कियों को यह विश्वास दिया है कि क्रिकेट केवल पुरुषों का खेल नहीं, बल्कि सपनों का वह मैदान है जहां प्रतिभा ही सबसे बड़ी पहचान है.

स्मृति  सम्मानपाने वाली एकलौती भारतीय

स्मृति मंधाना को प्रतिष्ठित TIME 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पर्सन्स इन स्पोर्ट्स सूचीमें शामिल किया गया है , और वह 2026 की इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय एथलीट हैं. उन्होंने लेब्रॉन जेम्स, लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे वैश्विक दिग्गजों के साथ इस विशिष्ट सूची में जगह बनाई है. ये सम्मान ये बताता है कि कि मंधाना सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक ग्लोबल स्पोर्टिंग आइकन बन चुकी हैं. उन्होंने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा,महिला क्रिकेट की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में योगदान, मैदान के अंदर और बाहर मजबूत नेतृत्व देने के लिए स्मृति को ये सम्मान दिया गया है.

RCB की कप्तान और एक मज़बूत आवाज़

वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कप्तानी करते हुए मंधाना ने न सिर्फ टीम को दिशा दी, बल्कि महिला क्रिकेट को नई पहचान भी दिलाई. वह अक्सर महिला खिलाड़ियों के अधिकार, बेहतर अवसर और समानता के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं यही उन्हें “सबसे प्रभावशाली आवाज़ों” में से एक बनाता है. स्मृति मंधाना का करियर आंकड़ों और उपलब्धियों से भरा हुआ है:

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 से अधिक रनवनडे क्रिकेट में 5,400+ रनटी20 अंतरराष्ट्रीय में 4,200+ रनICC Women’s Cricketer of the Year – 2018 और 2021 में विजेताArjuna Award से सम्मानितRoyal Challengers Bangalore (RCB) की कप्तान

स्मृति मंधाना की यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह भारतीय महिला क्रिकेट के उभरते भविष्य का प्रतीक है. जिस तरह उन्होंने अपने खेल और व्यक्तित्व से दुनिया को प्रभावित किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत नींव तैयार करता है.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj