Tech

WhatsApp Web यूज करते हैं? ये नया अपडेट आपके बहुत काम आने वाला है, कॉलिंग से है कनेक्शन

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है. अब कंपनी ने वॉट्सऐप वेब को पहले से ज्यादा उपयोगी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप वेब पर ग्रुप वॉइस कॉल और ग्रुप वीडियो कॉल की सुविधा कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट की जा रही है. अब तक ब्राउज़र वर्जन पर केवल वन-टू-वन कॉलिंग का ही सपोर्ट मिलता था, लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स सीधे वेब ब्राउज़र से ग्रुप कॉल भी कर सकेंगे.

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो ऑफिस के काम, ऑनलाइन मीटिंग या दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत के लिए वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते हैं.

वॉट्सऐप Web पर कैसे काम करेगा नया फीचर?अगर आपके अकाउंट पर यह अपडेट उपलब्ध है, तो ग्रुप चैट के अंदर आपको कॉल बटन दिखाई देगा. इस बटन पर क्लिक करके आप वॉइस कॉल या वीडियो कॉल का ऑप्शन चुन सकते हैं.

सबसे खास बात यह है कि आपको पूरे ग्रुप को कॉल में शामिल करने की जरूरत नहीं होगी. आप अपनी जरूरत के हिसाब से सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही कॉल में जोड़ सकते हैं.

32 लोगों तक जुड़ सकेंगे एक साथवॉट्सऐप Web पर ग्रुप कॉल में अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकेंगे. ये लिमिट वॉट्सऐप के मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप ऐप के समान है. इससे सभी प्लेटफॉर्म पर एक जैसा अनुभव मिलेगा और यूजर्स आसानी से किसी भी डिवाइस से कॉल में शामिल हो सकेंगे.

कॉल लिंक और स्क्रीन शेयरिंग की सुविधानए अपडेट के साथ कॉल लिंक फीचर भी दिया गया है. यूजर्स एक लिंक बनाकर दूसरों को भेज सकते हैं और लिंक मिलने पर लोग आसानी से कॉल जॉइन कर सकते हैं. इसके अलावा वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग का विकल्प भी उपलब्ध होगा.

इस फीचर की मदद से आप प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट, वेबसाइट या दूसरे कंटेंट को सीधे कॉल में मौजूद लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं.

सुरक्षा का भी रखा गया ध्यानवॉट्सऐप ने कंफर्म किया है कि ग्रुप कॉल, वीडियो कॉल और स्क्रीन शेयरिंग के दौरान भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लागू रहेगा. इसका मतलब है कि आपकी बातचीत और शेयर किया गया डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा.

वॉट्सऐप Web का यह नया अपडेट ब्राउज़र आधारित कम्युनिकेशन को पहले से कहीं ज्यादा आसान और शक्तिशाली बना सकता है. खासकर उन यूजर्स के लिए जो अलग से ऐप इंस्टॉल किए बिना ही काम करना पसंद करते हैं, यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj