ENG vs NZ: दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा… ग्लेन फिलिप्स का शतक, फिर गेंदबाजों के वार से बैकफुट पर इंग्लैंड

होमखेलक्रिकेट
दूसरे दिन NZ ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, फिलिप्स के शतक के बाद चमके गेंदबाज
Last Updated:June 19, 2026, 00:30 IST
ENG vs NZ Oval Test Day 2 Highlights: न्यूजीलैंड को पहली पारी में 391 रन पर आउट करने के बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. कई बल्लेबाजों को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके. दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 222 रन बना लिए हैं, लेकिन 6 विकेट भी गंवा दिए. इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर अभी भी 169 रन पीछे है.न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा.
नई दिल्ली. केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी पूरी तरह से मेहमानों के नाम रहा. मैच के दूसरे दिन जहां सुबह के सत्र में ग्लेन फिलिप्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, वहीं बाकी के दो सत्रों में कीवी गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 6 विकेट चटकाकर मैच पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली. खराब रोशनी और बारिश के कारण आखिरी सत्र में खेल थोड़ी देर बाधित जरूर हुआ, लेकिन न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 222 रन बना लिए हैं और वह अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 169 रन पीछे है.
ग्लेन फिलिप्स का मेडन टेस्ट शतकमैच के दूसरे दिन की सुबह न्यूजीलैंड के लिए बेहद शानदार रही. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा. उनकी इस बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 400 रन के आंकड़े के बेहद करीब पहुंचने में सफल रही और उसने मैच में बढ़त बनाने की मजबूत नींव रखी.
अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड ने काम किया खराबअपनी पहली पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन उनके बल्लेबाज सेट होने के बाद विकेट गंवाते चले गए. ओपनर बेन डकेट ने 25 गेंदों में 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन वह नाथन स्मिथ के थ्रो पर रन आउट हो गए. इसके बाद एमिलियो गे ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 114 गेंदों में 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.
ऐतिहासिक रिकॉर्ड चूके जो रूट जो रूट (46 रन) अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन वह अर्धशतक बनाने से चूक गए. इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 14,000 रन पूरे करने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से महज 2 रन दूर रह गए. उम्मीद है कि वह मैच की अगली पारी में इस आंकड़े को छू लेंगे. जैकब बेथेल (9), हैरी ब्रुक (24) और जेम्स रीव (24) अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जॉर्डन कॉक्स 22 रन और जोफ्रा आर्चर 11 गेंदों का सामना करते हुए 0 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
मैट हेनरी और ओ’रूर्के की घातक गेंदबाजीन्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और नियमित अंतराल पर इंग्लैंड को झटके दिए. हेनरी ने न्यूजीलैंड को सबसे बड़ी सफलताएं दिलाईं. उन्होंने खतरनाक दिख रहे जो रूट और हैरी ब्रुक दोनों को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. उन्होंने अब तक 16 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट लिए. विलियम ओ’रूर्के ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सेट बल्लेबाज एमिलियो गे और विकेटकीपर जेम्स रीव को पवेलियन भेजा. उन्होंने अब तक 17 ओवर में 61 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं. स्मिथ ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 14 ओवर में केवल 36 रन दिए और 1 विकेट अपने नाम किया.
तीसरे दिन क्या होगी न्यूजीलैंड की रणनीति?तीसरे दिन की सुबह न्यूजीलैंड की नजरें इंग्लैंड के बचे हुए 4 विकेट लेकर उनकी पारी को जल्द से जल्द समेटने पर होंगी, ताकि वे पहली पारी के आधार पर एक बड़ी और निर्णायक बढ़त हासिल कर सकें. वहीं, इंग्लैंड की उम्मीदें जॉर्डन कॉक्स और पुछल्ले बल्लेबाजों पर टिकी होंगी कि वे टीम को संकट से निकालें.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



