Business

इस शेयर ने हिला डाला बाजार! 5 महीनों में ₹1 लाख को बना दिया ₹4.52 लाख, आज फिर लगा अपर सर्किट

Last Updated:May 25, 2026, 17:08 IST

Multibagger Stock : स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज शेयर ने 2026 में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर नतीजे और डेटा सेंटर व डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ते अवसरों ने इस स्टॉक को बाजार का नया स्टार बना दिया है.

ख़बरें फटाफट

इस शेयर ने हिला डाला बाजार! 5 महीनों में ₹1 लाख को बना दिया ₹4.52 लाख Zoomवित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व 1,440 करोड़ रुपये पहुंच गया. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) शेयर ने बाजार में ऐसा जलवा बिखेरा है कि हर किसी की जुबान पर इसी मल्‍टीबैगर स्‍टॉक के चर्चे है. साल 2026 की शुरुआत में 102.45 रुपये पर में मिलने वाले इस शेयर की कीमत अब 463.20 रुपये हो चुकी है. यानी पांच महीनों से भी कम समय में इसने निवेशकों को 352% का धमाकेदार रिटर्न दिया है. आज भी इस शेयर ने 5% का अपर सर्किट हिट किया और नया 52-वीक हाई बनाया.

दिलचस्प बात यह है कि कई ब्रोकरेज हाउस शेयर में तेजी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने उनकी उम्मीदों को भी पीछे छोड़ दिया. नुवामा ने इस शेयर का लक्ष्य 440 रुपये तय किया था, लेकिन शेयर पहले ही उस स्तर को पार कर चुका है. शेयर में ताजा उछाल की सबसे बड़ी वजह स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज को मिला एक बड़ा विदेशी ऑर्डर है. कंपनी ने हाल ही में बताया कि उसे एक अंतरराष्ट्रीय हाइपरस्केल कंपनी से ऑप्टिकल कनेक्टिविटी उत्पादों की सप्लाई के लिए कांट्रेक्‍ट मिला है. इस डील का संभावित मूल्य करीब 1.11 अरब डॉलर बताया जा रहा है.

ऑर्डर बुक मजबूत

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. साथ ही आने वाले वर्षों के लिए रेवेन्यू विजिबिलिटी भी मजबूत होगी. इसी वजह से निवेशक इस स्टॉक को लेकर बेहद उत्साहित हैं. सिर्फ ऑर्डर ही नहीं, कंपनी के हालिया तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व 1,440 करोड़ रुपये पहुंच गया.

EBITDA मार्जिन में भी शानदार सुधार हुआ है. पिछली तिमाही में कंपनी नुकसान में थी, जबकि चौथी तिमाही में यह मुनाफे में आ गई है. सबसे बड़ी बात यह रही कि कंपनी ने अपने इतिहास में सबसे ज्यादा नए ऑर्डर हासिल किए हैं. ऑर्डर इनटेक सालाना आधार पर लगभग पांच गुना बढ़ा है, जो भविष्य में तेज ग्रोथ का संकेत माना जा रहा है.

क्‍या आगे भी जारी रहेगी तेजी?

आनंद राठी के वरिष्ठ तकनीकी शोध प्रबंधक जिगर एस. पटेल के अनुसार स्‍टरलाइट शेयर को 430 रुपये के स्‍तर पर सपोर्ट मिल रहा है. रेजिस्टेंस 480 रुपये के स्तर पर दिखाई दे रहा है. यदि शेयर 480 रुपये के ऊपर निकलता है, तो यह 500 रुपये तक जा सकता है. निकट अवधि में 430 से 500 रुपये के बीच कारोबार करता दिख सकता है.

एक्‍सचेंजों ने लॉन्ग-टर्म एएसएम श्रेणी में डाला

शेयर में आई जोरदार तेजी और बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए बीएसई और एनएसई ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर को लॉन्ग-टर्म एएसएम (Additional Surveillance Measure) स्टेज-4 श्रेणी में शामिल कर दिया है. यह कदम आमतौर पर उन शेयरों पर लगाया जाता है जिनमें कीमतों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, ताकि निवेशकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का संकेत दिया जा सके.

 (Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj