Entertainment

Don 3 Controversy: ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा फैसला, 18 महीने तक नहीं देंगे इंटरव्यू, कॉन्ट्रोवर्सी पर साधे रहेंगे चुप्पी!

Last Updated:June 19, 2026, 09:05 IST

फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है, जहां एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक्टर से 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. इस भारी बवाल के बीच रणवीर सिंह ने अगले 18 महीनों तक मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाने और चुप्पी साधने का बड़ा फैसला किया है. रणवीर ने फैसला किया है कि वह अपनी अगली जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ की रिलीज तक ‘डॉन 3’ विवाद पर कोई बात नहीं करेंगे.

ख़बरें फटाफट

'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा फैसला, 18 महीने तक नहीं देंगे इंटरव्यूZoomप्रोडक्शन हाउस ने रणवीर सिंह से मांगा है 45 करोड़ रुपये का हर्जाना.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ से बाहर होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. चर्चा है कि रणवीर सिंह ने इस पूरे विवाद पर अगले 18 महीनों तक पूरी तरह चुप्पी साधने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक, एक्टर ने तय किया है कि वह अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ के रिलीज होने तक किसी भी जर्नलिस्ट या फिर रिपोर्टर से इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करेंगे.

फ्री प्रेस जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक ट्रेड जर्नलिस्ट ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मेरी रणवीर से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात हुई थी. उन्होंने मुझसे साफ कहा कि वह ‘डॉन 3′ विवाद पर कुछ नहीं बोलेंगे और न ही अगले 18 महीने तक किसी को कोई इंटरव्यू देंगे.’

‘डॉन 3’ से क्यों अलग हुए रणविर सिंह?

‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच अनबन की खबरें छाई हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेस होने की वजह से रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म के प्रोडक्शन में बार-बार हो रही देरी और फाइनल स्क्रिप्ट लॉक न होने की वजह से रणवीर काफी नाराज थे. यही वजह है कि एक्टर ने डॉन से खुद को अलग कर लिया.

प्रोडक्शन हाउस ने मांगा 45 करोड़ का हर्जाना
शुरुआत में जो बात महज एक मामूली कास्टिंग बदलाव जैसी लग रही थी, उसने अब कानूनी रूप ले लिया है. फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से हर्जाने के तौर पर पूरे 45 करोड़ रुपये की मांग की है. इतना ही नहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने भी एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फरमान जारी कर दिया था, हालांकि अब इसे वापस ले लिया गया है.

जॉम्बी थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

रणवीर की अगली फिल्म ‘प्रलय’ एक पोस्ट-अपोकैल्पिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में तबाही के बाद के मुंबई शहर को दिखाया जाएगा, जिसके लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल कर शहर के खंडहरों और मलबे को पर्दे पर उतारा जाएगा. इस बड़े प्रोजेक्ट की कमान फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता संभाल रहे हैं. बड़े पर्दे पर डायरेक्टर के तौर पर यह जय की पहली फिल्म होगी. इससे पहले वह ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ वेब सीरीज का को-डायरेक्शन कर चुके हैं और उन्हें अपनी रियलिस्टिक कहानी दिखाने के अंदाज के लिए जाना जाता है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj