Entertainment

बॉबी देओल की ‘बंदर’ को मिली बड़ी एचिवमेंट, ऑस्ट्रेलिया के NIFFA 2026 की बनी क्लोजिंग फिल्म

Last Updated:June 19, 2026, 17:05 IST

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म को नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया (NIFFA) 2026 की क्लोजिंग फिल्म के लिए सेलेक्ट किया गया है. मेलबर्न में होने वाले फेस्टिवल के आखिरी चरण का समापन ‘बंदर’ की स्क्रीनिंग के साथ किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

बॉबी देओल की 'बंदर' को मिली बड़ी एचिवमेंट, फैंस की खुशी का नहीं ठिकाना Zoomबॉबी देओल की फिल्म को लेकर खूब हो रही चर्चा

नई दिल्ली. बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ रिलीज के बाद से ही फैंस का दिल जीत रही है. अब फिल्म को एक और बड़ी उपलब्धि मिल गई है. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया (NIFFA) 2026 की क्लोजिंग फिल्म के लिए सेलेक्ट किया गया है.

इस फेस्टिवल के आखिरी चरण का आयोजन मेलबर्न में होगा, जहां ‘बंदर’ की स्क्रीनिंग के साथ इस सेगमेंट का समापन किया जाएगा. इसके बाद फेस्टिवल हॉबार्ट, गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन में भी पहुंचेगा.

बॉबी देओल की फिल्म को मिली बड़ी अचीवमेंट

NIFFA को भारत के बाहर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े समारोहों में से एक माना जाता है. हर साल यहां नई फिल्मों के साथ-साथ क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. 5 जून को रिलीज हुई ‘बंदर’ को इसकी अलग कहानी और कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद किया गया था. फिल्म में बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. इनके अलावा सपना पब्बी, सबा आजाद, राज बी. शेट्टी, जितेंद्र जोशी, ऋद्धि सेन, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोसले भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

इन फिल्मों की रखी गई स्क्रीनिंग

मेलबर्न में होने वाले फेस्टिवल में श्याम बेनेगल की क्लासिक फिल्म ‘मंथन’ का 4K रीस्टोर वर्जन भी दिखाया जाएगा. इसके अलावा 1989 की चर्चित फिल्म ‘इन विच एनी गिव्स इट दोज वन्स’ की स्क्रीनिंग भी रखी गई है. इन फिल्मों को फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन इंडिया के सहयोग से पेश किया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया का नेशनल स्क्रीन म्यूजियम ACMI भी इस फेस्टिवल का सांस्कृतिक साझेदार बना है.

बता दें कि इस साल NIFFA ऑस्ट्रेलिया के नौ शहरों में आयोजित किया गया है, जिनमें सिडनी, पर्थ, एलिस स्प्रिंग्स और ब्रोकन हिल जैसे शहर शामिल हैं. यह भारतीय सिनेमा की बढ़ती वैश्विक पहचान और लोकप्रियता को भी दर्शाता है.’बंदर’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि इसकी कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है. दोनों इससे पहले ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से जुड़ चुके हैं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj