Business

Stocks to Buy : बाजार के उतार-चढ़ाव से मत डरिए! ब्रोकरेज ने चुने ये 10 ‘धुरंधर’ शेयर्स, करा सकते हैं छप्परफाड़ कमाई

Last Updated:May 18, 2026, 09:36 IST

Stocks to Buy : भारतीय शेयर बाजार में इस समय जबरदस्त उठापटक का माहौल बना हुआ है, जिससे रिटेल निवेशकों के मन में डर बैठ गया है. लेकिन, इस उतार-चढ़ाव के दौर में भी कुछ चुनिंदा शेयर्स ऐसे भी हैं जो आपको जोरदार रिटर्न दे सकते हैं. ब्रोकरेज हाउसेज ने दस ऐसे ही 10 ‘धुरंधर’ स्टॉक्स को शॉर्टलिस्ट किया है, जो मजबूत ऑर्डर बुक, धांसू बिजनेस और नए सेक्टर्स में विस्तार के दम पर आपको को मालामाल करने का दम रखते हैं.

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज शेयर खरीदने की सलाह दी है और ₹3,440 का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है. यह करंट प्राइस से 15 प्रतिशत ज्‍यादा है. विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी को मिलने वाला लगातार बढ़ता डिविडेंड इनफ्लो काफी मजबूत है, जो इसे पेंट्स और B2B ई-कॉमर्स जैसे नए जमाने के हाई-ग्रोथ कारोबारों में विस्तार के लिए बेहतरीन वित्तीय सहारा प्रदान करेगा.

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सिप्ला को जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने ‘Add’ से अपग्रेड करके सीधे ‘Buy’ की श्रेणी में डाल दिया है. ब्रोकरेज ने सिप्ला के शेयरों के लिए ₹1,546 का नया टारगेट प्राइस तय किया है. इसका मतलब है कि यह शेयर 16 फीसदी का जोरदार रिटर्न दे सकता है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की कमजोर तिमाहियों का दौर अब समाप्त हो चुका है और अमेरिकी बाजार में नए व इनोवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च होने से आगे इसकी ओवरऑल कमाई में तगड़ा सुधार होने की पूरी उम्मीद है.

क्रॉम्पटन ग्रीव्स पर विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) बुलिश नजर आ रही है. नोमुरा ने इस शेयर पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग को कायम रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹335 कर दिया है. यह करंट प्राइस से 18 फीसदी ज्‍यादा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि चालू गर्मी के मौसम में कूलिंग प्रोडक्ट्स की मजबूत घरेलू मांग के साथ-साथ सोलर, वायर्स और प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी का आक्रामक विस्तार इसकी फ्यूचर ग्रोथ को जबरदस्त सपोर्ट देने वाला है.

Add as Preferred Source on Google

एनटीपीसी पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने एक नए कवरेज की शुरुआत करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹485 का टारगेट प्राइस दिया है. यह मौजूदा भाव से करीब 22 प्रतिशत की बंपर बढ़त की ओर इशारा करता है. ब्रोकरेज का तर्क है कि थर्मल पावर के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन स्टोरेज और न्यूक्लियर पावर जैसे भविष्य के बड़े सेक्टर्स में एनटीपीसी की मजबूत मौजूदगी इसे आकर्षक बनाती है.

रियल एस्टेट दिग्‍गज डीएलएफ पर दांव लगाने की सलाह नुवामा (Nuvama) ने दी है और ₹722 का टारगेट प्राइस रखा है. यह करंट प्राइस से 24 प्रतिशत ज्‍यादा है. ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का बेहद मजबूत कैश फ्लो, लगातार बढ़ती रेंटल इनकम (किराये से कमाई) और बाजार में इसकी बेहतरीन नेट कैश पोजीशन ऐसे सकारात्मक ट्रिगर्स हैं जो शेयर को ऊपर ले जाने का काम करेंगे.

पीएसयू कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) शेयर को नोमुरा ने ‘Buy’ रेटिंग दी है. ब्रोरकेज ने इस शेयर में करीब 29 फीसदी तक की तेजी आने का अनुमान लगाया है और इसका टारगेट प्राइस ₹5,954 रखा है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, लगातार सुधरता हुआ ऑपरेटिंग मार्जिन और कर्ज मुक्त बैलेंस शीट इसे लंबी अवधि में बंपर मुनाफा कमाने का हकदार बनाती है.

वारी एनर्जीज के स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल (Emkay Global) लट्टू है. ब्रोकरेज ने इस शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹4,260 का टारगेट प्राइस दिया है. यह इसके करंट प्राइस से करीब 32 फीसदी ज्‍यादा है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी अपनी बेहतरीन ग्लोबल सप्लाई चेन, विशाल प्रोडक्शन स्केल और सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपनी बेजोड़ लीडरशिप के चलते बाजार में सबसे मजबूत और सेफ स्थिति में खड़ी दिखाई दे रही है.

सरकारी कंपनी ओएनजीसी (ONGC) को ग्लोबल ब्रोकरेज सीएलएसए (CLSA) ने ‘Outperform’ रेटिंग दी है और इसके लिए ₹405 का बड़ा टारगेट प्राइस तय किया है. यह मौजूदा स्तरों से 44 प्रतिशत से भी ज्यादा के उछाल को दिखाता है. सरकार की तरफ से डोमेस्टिक ऑयल पर रॉयल्टी रेट में कटौती की गई है और घरेलू गैस प्राइस कैप बढ़ने से इसके प्रॉफिट मार्जिन काफी मजबूत होने वाले हैं.

न्यू-एज टेक कंपनी स्विगी (Swiggy) पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ‘Buy’ रेटिंग को बरकरार रखा है और इस टेक स्टॉक के लिए ₹415 का टारगेट प्राइस दिया है. इसका मतलब है कि यह शेयर आने वाले समय में 49 प्रतिशत तक रिटर्न दे सकता है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का कोर फूड डिलीवरी बिजनेस बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. हालांकि इसके क्विक कॉमर्स सेगमेंट (इन्स्टामार्ट) की मुनाफेदारी को लेकर बाजार में कुछ सवाल अब भी बने हुए हैं.

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर को खरीदने की सलाह एमके ग्लोबल ने दी है और ₹600 का टारगेट प्राइस सेट किया है. करंट प्राइस ₹378 के मुकाबले यह 59 प्रतिशत ज्‍यादा है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल (MHCV) सेगमेंट में मजबूत मांग और बेहतर मार्जिन के चलते कंपनी के अच्छे दिन आने वाले हैं.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj