Health

आयुर्वेद की रानी है तुलसी! नियमित सेवन से शरीर को मिल सकते हैं ये बड़े फायदे, जानिए सेवन का तरीका

Last Updated:June 20, 2026, 19:16 IST

भारतीय घरों में आसानी से मिलने वाली तुलसी धार्मिक आस्था के साथ-साथ आयुर्वेद में भी विशेष स्थान रखती है. इसके पत्तों में मौजूद प्राकृतिक गुण सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, पाचन संबंधी समस्याओं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं. नियमित और सही तरीके से सेवन करने पर तुलसी स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान कर सकती है.

आधुनिक समय में लोग छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टरों और दवाओं पर निर्भर रहते हैं, लेकिन आज भी आयुर्वेद और जड़ी-बूटियों का महत्व कम नहीं हुआ है. गांवों और कस्बों में बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक उपचार पर भरोसा करते हैं. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक वैद्य का कहना है कि प्रकृति ने हमें कई ऐसी औषधीय वनस्पतियां दी हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं. इनमें तुलसी का विशेष स्थान है.

वैद्य विष्णुदत्त प्रजापति बताते हैं कि तुलसी को आयुर्वेद में औषधीय पौधों की रानी कहा जाता है. यह लगभग हर भारतीय घर में आसानी से मिल जाती है. धार्मिक महत्व के साथ-साथ तुलसी कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है. इसके पत्तों का उपयोग वर्षों से विभिन्न रोगों के उपचार में किया जाता रहा है.

मौसम बदलने के दौरान सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में तुलसी की पत्तियां काफी लाभ पहुंचा सकती हैं. वैद्य के अनुसार तुलसी की 5 से 7 पत्तियों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी और जुकाम में राहत मिलती है. इसके सेवन से गले की खराश भी कम हो सकती है.

Add as Preferred Source on Google

तुलसी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार मानी जाती है. नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है. यही कारण है कि आयुर्वेद में इसे स्वास्थ्यवर्धक पौधा माना गया है.

वैद्य विष्णुदत्त प्रजापति बताते हैं कि वायरल बुखार और मौसमी बुखार के दौरान भी तुलसी का उपयोग किया जाता है. तुलसी के पत्तों का काढ़ा शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ बुखार के लक्षणों को कम करने में सहायक माना जाता है. कई लोग अदरक और काली मिर्च के साथ तुलसी का काढ़ा बनाकर पीते हैं.

तुलसी का सेवन श्वसन तंत्र के लिए भी लाभकारी माना जाता है. खांसी, बलगम और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं में तुलसी राहत पहुंचा सकती है. वैद्य के अनुसार तुलसी की पत्तियों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

तुलसी का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी सहायक हो सकता है. पेट में गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याओं में तुलसी लाभकारी मानी जाती है. सुबह खाली पेट कुछ तुलसी की पत्तियां चबाने से पाचन तंत्र को फायदा मिल सकता है.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक बड़ी समस्या बन गया है. वैद्य बताते हैं कि तुलसी में ऐसे प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं जो मानसिक तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं. नियमित सेवन से मन शांत रहता है और शरीर को ताजगी महसूस होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj