Sports

Yashasvi Jaiswal Century vs AFG: जिसे टीम से बाहर करने की थी तैयारी, उसी यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोककर बदल पलट दी बाजी

होमखेलक्रिकेट

जिसे टीम से बाहर करने की थी तैयारी, उसी जायसवाल ने शतक लगाकर पलट दिया गेम

Last Updated:June 20, 2026, 20:02 IST

Yashasvi Jaiswal Century vs AFG: यशस्वी ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में अपने अर्धशतक को शतक में बदलते हुए सिलेक्टर्स को ‘मीठा सिरदर्द’ दे दिया. बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने 83 गेंद में अपने करियर की दूसरी सेंचुरी जमाई. इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज और अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले ये पारी उनके लिए बेहद अहम है.जिसे टीम से बाहर करने की थी तैयारी, उसी जायसवाल ने शतक लगाकर पलट दिया गेमZoomयशस्वी जायसवाल ने पिछली तीन वनडे पारियों में दूसरा शतक ठोक दिया

चेन्नई: वनडे टीम में अपनी जगह के लिए जद्दोजहद कर रहे यशस्वी जायसवाल ने एक ऐसी पारी खेली, जिसने सही मायनों में सिलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ 24 साल के इस खब्बू बल्लेबाज ने 86 गेंद में 110 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये यशस्वी का पिछली तीन वनडे पारियों में दूसरा शतक था. अपना छठा वनडे खेल रहे यशस्वी ने इससे पहले 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में नाबाद 116 रन बनाए थे.

2025 के बाद कमबैक कर रहे थे यशस्वीरोहित शर्मा, शुभमन गिल और फिर तीसरे नंबर पर विराट कोहली के रहते यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में कम ही मौके मिलते हैं. विराट के इंजर्ड होने के चलते वह 2025 के बाद पहली बार वनडे टीम में कमबैक कर रहे हैं, लेकिन लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में केवल चार रन ही बना पाए थे. ईशान किशन की वापसी ने टॉप ऑर्डर में एक और दावेदार को जोड़ दिया है. ईशान किशन ने लखनऊ में शतक लगाकर इस लड़ाई को और रोमांचक बना दिया था.

💯 is style 🔥Victory in style ✌️

Yashasvi Jaiswal wraps things in emphatic fashion 😎

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj