ऑस्ट्रेलिया की हैट्रिक जीत, पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार, पॉइंट टेबल में भारत के बराबर हुए बांग्लादेश के अंक

होमखेलक्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया की हैट्रिक जीत, पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार, बांग्लादेश फिर जीता
Last Updated:June 20, 2026, 23:25 IST
ICC Womens T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप में जीत का सिलसिला जारी है. कंगारू टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर छह अंकों के साथ पॉइंट टेबल में पहला स्थान हासिल किया है जबकि पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश की टीम 4 अंक लेकर भारत के बराबर पहुंच गई है. पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार.
साउथम्पटन. ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (74 रन) और एशले गार्डनर (58 रन) के अर्धशतक की मदद से आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मैच में नीदरलैंड को 98 रन से हराकर तीसरी जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर ग्रुप एक में टॉप पर है. भारत दो मैचों में दो जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. ग्रुप के एक और मैच में बांग्लादेश महिला टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर दूसरी जीत दर्ज की. पाकिस्तान दो मैचों में अभी तक कोई जीत नहीं दर्ज कर पाया है.
ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का मौका मिलने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मूनी और गार्डनर के अर्धशतक और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 101 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 219 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 121 रन ही बना सकी जिसमें कप्तान बैबेट डि लीडे ने नाबाद 56 रन (57 गेंद, पांच चौके) बनाए और स्टेरे कैलिस ने 44 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया ने आठ गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई जिसमें किम गार्थ ने दो और अनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट लिया.
पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार.
मूनी ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 42 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के के साथ अर्धशतक लगाया. उन्होंने गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 101 रन की साझेदारी की. गार्डनर ने 32 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया. इनके अलावा जॉर्जिया वारेहम ने 41 रन बनाए. नीदरलैंड के लिए इरिस ज्विलिंग ने तीन और कैरोलिन डि लांगे ने दो विकेट लिए.
दिन के दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 123 रन बनाए जिसमें शोर्णा अख्तर ने नाबाद 39 रन और कप्तान निगार सुल्ताना ने 36 रन बनाए. पाकिस्तान की फातिमा सना को दो विकेट मिले.
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 100 रन ही बना सकी. मुनीबा अली ने 25 रन और गुल फिरोजा ने 23 रन बनाए. बांग्लादेश की गेंदबाजों में संजीदा अख्तर मेघला और नाहिदा अख्तर ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि राबिया खान और रितु मोनी को एक-एक विकेट मिला.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



