Rajasthan

Pawan Garg Murder: 56 लाख के कर्ज ने बनाया हैवान! उधार नहीं मिला तो दोस्त ने व्यापारी को कुल्हाड़ी से काटकर घोंटा गला

Last Updated:June 21, 2026, 22:19 IST

Pawan Garg Murder: टोंक में व्यापारी पवन कुमार गर्ग हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी राकेश ताम्बी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि 56 लाख रुपये के कर्ज और ब्याज के दबाव में आरोपी मृतक से उधार मांग रहा था. रुपये देने से इनकार करने पर उसने दुकान में शराब पार्टी के बाद कुल्हाड़ी से हमला किया और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. DST और कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. मामले का खुलासा एसपी रोशन मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया.

पवन गर्ग हत्याकांड: 56 लाख के कर्ज ने रची खून की साजिश, उधार न मिलने पर हत्याZoomमृतक व्यापारी पवन कुमार गर्ग

टोंक. व्यापारी पवन कुमार गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी राकेश ताम्बी को गिरफ्तार कर लिया है. जिला विशेष टीम (DST) और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या के पीछे की पूरी साजिश सामने आई. मामले का खुलासा करते हुए टोंक पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोशन मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस में घटना की विस्तृत जानकारी दी. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश ताम्बी आर्थिक संकट से जूझ रहा था. उसने करीब 11 लोगों से कुल 56 लाख रुपये उधार ले रखे थे और उन पर समय पर ब्याज चुकाने का भारी दबाव था. इसी वजह से वह मृतक व्यापारी पवन कुमार गर्ग से भी रुपये मांग रहा था. हालांकि, पवन कुमार गर्ग ने उसे पैसा देने से इनकार कर दिया. इससे आरोपी नाराज हो गया और उसने हत्या की साजिश रच डाली.

दुकान पर शराब पार्टी के बाद दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी राकेश ताम्बी मृतक की दुकान पर पहुंचा. वहां दोनों के बीच बातचीत हुई और आरोपी ने दुकान पर ही शराब पार्टी की. इस दौरान आरोपी ने एक बार फिर रुपये देने की मांग की, लेकिन जब मृतक ने मना कर दिया तो विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर आरोपी ने पहले कुल्हाड़ी से पवन कुमार गर्ग पर हमला किया. गंभीर चोट लगने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने रस्सी से गला घोंटकर व्यापारी की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में DST और कोतवाली थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई. टीम ने घटनास्थल के साक्ष्य, तकनीकी जानकारी और मुखबिर की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की, लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी राकेश ताम्बी को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया. जांच में यह भी सामने आया कि उसने 11 लोगों से लगभग 56 लाख रुपये उधार ले रखे थे. ब्याज और कर्ज के बढ़ते दबाव के कारण वह लगातार पैसों की व्यवस्था करने में जुटा था. इसी आर्थिक परेशानी के चलते उसने पवन कुमार गर्ग से रुपये मांगे थे और मना करने पर हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj