Rajasthan Fire Safety Alert | जयपुर में कोचिंग सेंटर सीज, जोधपुर में 400 भवनों को नोटिस, फायर एनओसी पर सख्ती

Last Updated:June 23, 2026, 12:45 IST
Fire Safety Check After Lucknow Fire Case: दिल्ली और लखनऊ में हाल ही में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद राजस्थान के नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं. जोधपुर और जयपुर में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. नगर निगम जोधपुर ने अब तक करीब 400 कॉमर्शियल भवनों को नोटिस जारी किए हैं और सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने पर पांच इमारतों को सीज भी किया जा चुका है. वहीं राजधानी जयपुर में बिना फायर एनओसी संचालित कई कोचिंग संस्थानों पर ताला जड़ दिया गया है. गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र में स्थित कुछ प्रमुख कोचिंग सेंटरों को 180 दिनों के लिए बंद किया गया है. जांच के दौरान कई संस्थानों में फायर एग्जिट तक नहीं मिले, जबकि कुछ कक्षाओं में 600 से 700 छात्रों के बैठने की जानकारी सामने आई. प्रशासन का कहना है कि छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.लखनऊ अग्निकांड के बाद राजस्थान के निगम सख्त
जयपुर. दिल्ली और लखनऊ में हाल के दिनों में सामने आई आगजनी की बड़ी घटनाओं ने राजस्थान के नगर निगमों को भी सतर्क कर दिया है. खासकर उन इमारतों को लेकर चिंता बढ़ी है, जहां हर दिन सैकड़ों और हजारों लोग आते-जाते हैं. स्कूल, अस्पताल, कोचिंग सेंटर और बड़े कॉमर्शियल भवन अब प्रशासन के रडार पर हैं. सुरक्षा इंतजामों में जरा सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए अब कार्रवाई का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है.
जोधपुर और जयपुर में नगर निगमों ने फायर सेफ्टी को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जहां जोधपुर में सैकड़ों भवनों को नोटिस जारी किए गए हैं, वहीं जयपुर में बिना फायर एनओसी संचालित हो रहे कई कोचिंग संस्थानों पर सीधे ताला जड़ दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि चेतावनी और नोटिस का दौर काफी चल चुका, अब नियमों की अनदेखी करने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
जोधपुर में 400 भवनों को नोटिस, 5 इमारतें सीजनगर निगम जोधपुर अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. निगम आयुक्त राहुल जैन के निर्देश पर कॉमर्शियल बिल्डिंग, स्कूल, अस्पताल और कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू की गई है. इन परिसरों में फायर एनओसी, फायर फाइटिंग सिस्टम और आपातकालीन निकास जैसी व्यवस्थाओं को परखा जाएगा. नगर निगम अब तक करीब 400 कॉमर्शियल भवनों को नोटिस जारी कर चुका है. सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर 5 कॉमर्शियल भवनों को सीज भी किया जा चुका है. नोटिस पाने वाले भवन मालिकों को 30 दिन के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं. यदि तय समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. निगम ने यह भी साफ किया है कि जोधपुर के सभी कोचिंग संस्थानों का विशेष निरीक्षण किया जाएगा.
जयपुर में कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाईराजधानी जयपुर में भी नगर निगम ने बिना फायर एनओसी संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. गोपालपुरा बाईपास समेत कई इलाकों में संचालित कोचिंग सेंटरों को 180 दिनों के लिए सीज किया गया है. कौटिल्य क्लासेज और शिवालय क्लासेज समेत कई संस्थानों पर ताला लगाया गया है. नगर निगम ने 150 से अधिक कोचिंग सेंटरों का सर्वे किया था, जिसमें 45 से ज्यादा संस्थानों को नोटिस जारी किए गए. इन संस्थानों को पहले भी सुरक्षा संबंधी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई जगह सुधार नहीं हुआ. अधिकारियों के अनुसार दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद निगरानी बढ़ाई गई थी. दिसंबर 2024 में उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में गैस रिसाव के मामले के बाद भी कार्रवाई हुई थी.
कई जगह फायर एग्जिट तक नहीं मिलेजांच के दौरान कई कोचिंग संस्थानों में फायर एग्जिट तक नहीं मिले. कुछ जगह एक-एक क्लास में 600 से 700 छात्रों के बैठने का खुलासा हुआ. गुरुकृपा और कलाम कोचिंग सेंटर जैसे संस्थानों पर भी पहले कार्रवाई हो चुकी है. नगर निगम का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और फायर एनओसी तथा सुरक्षा मानकों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



