अंगुलियां चाटते रह जाएंगे! पाली के सराफा बाजार की ऑन-डिमांड नमकीन, जैसी पसंद…वैसा तुरंत मिलता है स्वाद!

Last Updated:June 23, 2026, 18:10 IST
राजस्थान के पाली स्थित सराफा बाजार में नमकीन प्रेमियों के लिए एक अनोखा स्वाद संसार बसता है, जहां 100 से भी अधिक वैरायटी की चटपटी, खट्टी-मीठी और तीखी नमकीन मिलती है. स्पेशल मिक्सचर, सेव और खट्टा-मीठा स्नैक्स यहां की खास पहचान हैं, जिन्हें लोग अपनी पसंद के अनुसार ऑन-डिमांड भी तैयार करवाते हैं. त्योहारों के समय यह बाजार हजारों किलो नमकीन की बिक्री के साथ स्वाद और रौनक का केंद्र बन जाता है, जहां दूर-दूर से आए सैलानी भी इस अनोखे जायके के दीवाने हो जाते हैं.
खट्टा-मीठा, तीखा, चटपटा और ऐसा स्वाद कि खाने के बाद हाथ रुकने का नाम न ले और अंगुलियां चाटनी पड़ जाएं. अगर आप भी नमकीन के दीवाने हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह लेकर चल रहे हैं, जिसे नमकीन के शौकीनों का स्वर्ग कहा जाता है. यहां आपको 5, 10 या 20 नहीं, बल्कि 100 से भी ज्यादा वैरायटी की नमकीन मिल जाएगी. मिक्स्चर से लेकर खट्टा-मीठा और बारीक नमकीन का ऐसा स्वाद यहां मिलता है कि न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि बाहर से आने वाले सैलानी भी यहां खिंचे चले आते हैं. आलम यह है कि त्योहारों के सीजन में यहां रोजाना हजारों किलो नमकीन हाथों-हाथ बिक जाती है. राजस्थान के पाली का सराफा बाजार आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां नमकीन की दो-चार नहीं, बल्कि 100 से भी अधिक लाजवाब वैरायटी आपका स्वागत करती हैं.
सराफा बाजार रोड के पास बसा यह बाजार पूरी तरह नमकीन के अनूठे कारोबार के लिए देश-दुनिया में अपनी धाक जमा चुका है. आम दिनों की बात तो छोड़िए, त्योहारों के सीजन में तो यहां रोजाना क्विंटल के हिसाब से नमकीन हाथों-हाथ बिक जाती है. स्वाद ऐसा कि स्थानीय लोगों के अलावा राजस्थान के बाहर से आने वाले पर्यटक भी इस स्वाद के दीवाने हो जाते हैं. बाजार में सबसे ज़्यादा डिमांड स्पेशल मिक्सचर, खट्टा-मीठा और बारीक सेव की रहती है.
सैकड़ों तरह की टोकरियों और डिब्बों में सजी नमकीन को देखकर यहां आने वाले खरीदार अक्सर इस कशमकश में पड़ जाते हैं कि क्या खरीदें और क्या छोड़ें. बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी जब इस बाजार की रौनक देखते हैं, तो बिना नमकीन के पैकेट पैक करवाए यहां से कदम आगे नहीं बढ़ाते.
Add as Preferred Source on Google
पाली का यह नमकीन बाजार सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि इस शहर की समृद्ध हस्तशिल्प और खान-पान की अनूठी विरासत का हिस्सा बन चुका है. त्योहारों और जश्न के मौकों पर तो यह पूरा बाजार मसालों की खुशबू और खरीदारों की चहल-पहल से सराबोर रहता है. अगर आप राजस्थान के असली और पारंपरिक जायके से रूबरू होना चाहते हैं, तो पाली के सराफा बाजार की सैर करना और यहां की नमकीन चखना बिल्कुल मत भूलिएगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



