Rajasthan

भरतपुर में ज्ञान भारतम् मिशन I Gyan Bharatam Mission I rajasthan news I bharatpur news

Last Updated:June 23, 2026, 19:53 IST

Gyan Bharatam Mission: भरतपुर में ज्ञान भारतम् मिशन के तहत प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों की खोज, संरक्षण और डिजिटाइजेशन का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. घर-घर सर्वे के माध्यम से विशेषज्ञों की टीम मंदिरों, घरों और संस्थानों से ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की पांडुलिपियों की पहचान कर रही है. इन अमूल्य दस्तावेजों को वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित कर उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल फॉर्मेट में स्कैन किया जा रहा है, ताकि इन्हें नष्ट होने से बचाया जा सके.

भरतपुर. जिले के समृद्ध इतिहास को अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षित किया जा रहा है. ज्ञान भारतम् मिशन के तहत जिले में दुर्लभ और प्राचीन पांडुलिपियों की खोज संरक्षण और डिजिटाइजेशन का व्यापक अभियान शुरू किया गया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य सदियों पुरानी अमूल्य धरोहर को नष्ट होने से बचाना और उसे आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप में पहुंचाना है. प्रशासन द्वारा घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीम निजी घरों, मंदिरों, पुस्तकालयों और विभिन्न संस्थानों में जाकर पुरानी पांडुलिपियों की पहचान कर रही है.

इन पांडुलिपियों में ऐतिहासिक घटनाओं, संस्कृति, परंपराओं, धार्मिक ग्रंथों और स्थानीय ज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी संकलित है, जो भरतपुर की पहचान को समझने में अहम भूमिका निभाती है. इस मिशन के अंतर्गत पाई गई पांडुलिपियों का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण किया जा रहा है. साथ ही उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल फॉर्मेट में स्कैन कर सुरक्षित रखा जा रहा है. ताकि समय के साथ इनके खराब होने या नष्ट होने का खतरा खत्म किया जा सके. डिजिटाइजेशन के बाद इन दस्तावेजों को शोधकर्ताओं विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए भी सुलभ बनाया जाएगा, जिससे इतिहास के अध्ययन को नया आयाम मिलेगा. केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

अधिकारियों का कहना है कि कई बार अनमोल पांडुलिपियां लोगों के घरों में वर्षों से सुरक्षित रहती हैं. लेकिन उनकी सही देखभाल नहीं हो पाती ऐसे में यह अभियान न केवल इन दस्तावेजों की पहचान कर रहा है. बल्कि उन्हें सुरक्षित रखने का एक स्थायी समाधान भी प्रदान कर रहा है. भरतपुर में इस पहल के जरिए अब तक कई दुर्लभ पांडुलिपियां सामने आ चुकी हैं, जिन्हें डिजिटल रूप में संरक्षित किया गया है. इससे न केवल जिले की ऐतिहासिक विरासत सुरक्षित हो रही है. बल्कि यह पहल सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान भी दे रही है. ज्ञान भारतम् मिशन भरतपुर के इतिहास को भविष्य के लिए संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है.जो आने वाले समय में शोध और शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj