Sports

राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे हार्दिक पंड्या? इस विस्फोटक ओपनर से ट्रेड करने को लेकर हुई बात, मुंबई इंडियंस को मिले दो ऑफर

होमखेलक्रिकेट

RR में जाएंगे हार्दिक पंड्या? इस विस्फोटक ओपनर से ट्रेड करने को लेकर हुई बात

Last Updated:June 23, 2026, 19:33 IST

Hardik Pandya Trade Deal News: आईपीएल 2027 से पहले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस से अलग होना तय माना जा रहा है. 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को दो टीमों के ट्रेड डील के ऑफर आए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स ने MI से संपर्क किया है. RR में जाएंगे हार्दिक पंड्या? इस विस्फोटक ओपनर से ट्रेड करने को लेकर हुई बातZoomहार्दिक पंड्या को लेकर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस से की बातचीत.

नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस अलग होने की तैयारी कर रहे हैं. आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम को ट्रेड के लिए कम से कम दो ऑफर मिले हैं, जो कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आए हैं. आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नाइट राइडर्स के मैनेजमेंट और मुंबई इंडियंस के मालिकों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर कई बार बातचीत हुई है.

हार्दिक की MI से छुट्टी तयमुंबई इंडियंस में पंड्या की वापसी उतार-चढ़ाव भरी रही है और उनकी कप्तानी में टीम सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंची है. सूत्र ने बताया कि अजिंक्य रहाणे केकेआर के लिए हमेशा एक अस्थायी विकल्प रहे हैं और इस सीजन के बाद उन्हें रिलीज किया जाना तय था. केकेआर के अधिकारियों ने पिछले सीजन के आखिर में मुंबई इंडियंस के मालिकों से संपर्क किया था, लेकिन उस समय रिलायंस की सालाना बैठक थी, इसलिए आईपीएल ट्रेड उनकी प्राथमिकता नहीं थी.

KKR ने दिखाई दिलचस्पीउन्होंने कहा कि अब केकेआर ने फिर से मुंबई इंडियंस के अधिकारियों से संपर्क किया है और कुछ बातचीत भी हुई है. अगर पंड्या पूरी तरह से कैश डील या खिलाड़ी की अदला-बदली के जरिए केकेआर में जाते हैं तो उन्हें कप्तानी मिल सकती है, क्योंकि रिंकू सिंह अभी सही विकल्प नहीं लग रहे हैं. जब पूछा गया कि मुंबई इंडियंस पंड्या के लिए पूरी तरह कैश डील चाहती है या खिलाड़ी की अदला-बदली, तो सूत्र ने इसकी पुष्टि नहीं की.

यशस्वी जायसवाल से होगी अदला-बदली?आईपीएल के नियमों के मुताबिक कोई खिलाड़ी टीम छोड़ने के लिए किसी दूसरी फ्रेंचाइजी से खुद बात नहीं कर सकता. बातचीत सिर्फ फ्रेंचाइजी के बीच ही हो सकती है और खिलाड़ी की सहमति जरूरी है. अगर खिलाड़ी सहमत नहीं होता तो उसे रिलीज करके नीलामी में भेजना होगा. मुंबई को मिली दूसरी पेशकश यशस्वी जायसवाल और पंड्या के बीच अदला-बदली की बताई जा रही है, लेकिन यह साफ नहीं है कि बातचीत आगे बढ़ी है या नहीं. रॉयल्स की टीम रियान पराग को लंबे समय के कप्तान के तौर पर देख रही है, इसलिए पंड्या को कप्तानी मिलना मुश्किल है. अगर पंड्या किसी और टीम में जाते हैं तो केकेआर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स से बेहतर विकल्प लग रहा है.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj