104 डिग्री बुखार में भी नाचते रहे अक्षय कुमार, ‘घिस घिस घिस’ गाने की पूरी की शूटिंग, अक्षरा सिंह ने किया खुलासा

Last Updated:June 25, 2026, 07:29 IST
सुपरस्टार अक्षय कुमार बहुत जल्द ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म में नजर आएंगे. अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के खिलाड़ी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को 104 डिग्री का तेज बुखार था. इसके बावजूद उन्होंने बिना रुके गाने का हाई-एनर्जी डांस सीक्वेंस पूरा किया. इस गाने के जरिए अक्षय कुमार पहली बार भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है.
ख़बरें फटाफट
‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह के साथ किया डांस.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसमें एक भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ है, जिसमें अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह के साथ धमाकेदार डांस किया है. अब इस स्पेशल गाने की शूटिंग का एक बेहद हैरान करने वाला किस्सा खुद अक्षरा सिंह ने शेयर किया. उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार ने तेज बुखार में होने के बावजूद इस गाने की शूटिंग पूरी की थी.
न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अक्षरा सिंह ने बताया, ‘सबसे बड़ी बात तो यह थी कि शूटिंग के दौरान उन्हें 103-104 डिग्री का तेज बुखार था. मैं लगातार उन्हें देख रही थी और मुझे अहसास हुआ कि वह अपने काम और अपनी कला से कितना बेपनाह प्यार करते हैं. वह अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और गजब के समर्पण के साथ करते हैं.’
अक्षरा सिंह को कैसे मिला फिल्म में काम?
अक्षरा सिंह ने बताया कि उनके लिए इस गाने में काम करना किसी सपने के सच होने जैसा था. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया. मुझे बताया गया कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक गाना है और मुझे वो करना है. शुरुआत में मैं थोड़ी हिचकिचाई. लेकिन बाद में जब खुद मास्टर गणेश आचार्य सर का फोन आया, तब जाकर मेरी जान में जान आई. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं यह गाना करूंगी? मैंने पूछा कि गाना किस तरह का है, तो उन्होंने कहा कि यह बहुत ही कमाल का ट्रैक है और तुम्हें बेहद पसंद आएगा, तुम्हें यह जरूर करना चाहिए. सच कहूं तो, जैसे ही मैंने गणेश सर और अक्षय सर का नाम सुना, मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी.’
क्या है फिल्म का गााना ‘घिस घिस घिस’
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने ‘घिस घिस घिस’ की शूटिंग करते हुए दिखाया गया है. म्यूजिक वीडियो की शुरुआत कुछ इस तरह होती है जहां एक डायरेक्टर परेश रावल से किसी हीरो का नाम सुझाने को कहता है. इसके बाद परेश बड़े ही मजेदार अंदाज में अक्षय कुमार की एंट्री कराते हुए कहते हैं कि ये वो टॉप का हीरो है जो अब फ्लॉप हो चुका है और आइटम बॉय बनकर भोजपुरी फिल्मों में हाथ-पैर मार रहा है.’
मल्टीस्टारर फिल्म है ‘वेलकम टू द जंगल’
बताते चलें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है. इस फिल्म में बॉलीवुड कई हस्तियां एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल और रवीना टंडन जैसे सितारे लीड किरदारों में हैं. वहीं, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखेंगे.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



