Rajasthan

जयपुर में देर रात सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले कलेक्टर संदेश नायक, स्कूटी पर सवार होकर परकोटे का किया निरीक्षण

Last Updated:August 26, 2026, 07:41 IST

Jaipur Collector Scooty Inspection: जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने देर रात सरकारी वाहन छोड़ स्कूटी पर सवार होकर परकोटे में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. अजमेरी गेट से शुरू हुए इस दौरे में एडीएम पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा ने स्कूटी चलाई. कलेक्टर ने रात्रिकालीन सफाई, बीट व्यवस्था और खान-पान की दुकानों के कचरा निस्तारण का जायजा लिया. साथ ही निकाय चुनाव आचार संहिता से जुड़े अपडेट भी लिए.

ख़बरें फटाफट

जयपुर में देर रात सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले कलेक्टर संदेश नायकZoomJaipur Collector Scooty Inspection: स्कूटी पर देर रात निकले जयपुर कलेक्टर संदेश नायक

जयपुर. राजधानी जयपुर में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और प्रशासनिक मुस्तैदी का संदेश देने के लिए जिला कलेक्टर संदेश नायक देर रात अचानक सड़कों पर उतरे. कलेक्टर ने अपनी सरकारी गाड़ी छोड़कर दोपहिया वाहन (स्कूटी) का सहारा लिया ताकि वे परकोटे की तंग गलियों और मुख्य बाजारों का बारीकी से निरीक्षण कर सकें. वे अजमेरी गेट से स्कूटी पर सवार होकर परकोटे के अंदरूनी इलाकों के लिए रवाना हुए. उनके साथ एडीएम पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा स्कूटी चलाते हुए नजर आए, जबकि कलेक्टर पीछे बैठकर सफाई व्यवस्था पर सीधी नजर बनाए हुए थे.

देर रात किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने परकोटे के विभिन्न प्रमुख बाजारों और इलाकों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष जायजा लिया. उन्होंने सड़कों और नालियों की सफाई के लिए निर्धारित बीट व्यवस्था की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली. कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात के समय कचरा उठाने और सड़कों की सफाई का काम पूरी दक्षता के साथ किया जाए, ताकि सुबह शहरवासियों को साफ-सुथरी और सुंदर सड़कें मिल सकें.

खाने-पीने की दुकानों के बाहर कचरे के निस्तारण का अपडेटनिरीक्षण के दौरान कलेक्टर संदेश नायक ने विशेष रूप से खान-पान के प्रमुख बाजारों और दुकानों के आसपास जमा होने वाले कचरे के निस्तारण पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने देर रात तक खुलने वाली खाने-पीने की दुकानों के बाहर फैले कचरे को तुरंत हटाने और डस्टबिन का उपयोग सुनिश्चित कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों से अपडेट लिया. कलेक्टर ने स्पष्ट हिदायत दी कि व्यावसायिक गतिविधियों के बाद कचरा सड़कों पर न फैले और उसके तुरंत निस्तारण की ठोस व्यवस्था की जाए.

आचार संहिता और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगीइस रात्रिकालीन दौरे के दौरान कलेक्टर ने आगामी निकाय चुनावों की आचार संहिता से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक अपडेट भी मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्राप्त किए. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संदेश नायक के साथ उपायुक्त स्वास्थ्य ओम थानवी और उपायुक्त राजस्व नवीन भारद्वाज सहित नगर निगम और जिला प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुस्तैद रहे. देर रात स्कूटी से किया गया यह दौरा शहर की स्वच्छता को लेकर प्रशासनिक सजगता और मैदान में उतरकर काम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 26, 2026, 07:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj