Entertainment

Cocktail 2 vs MIB Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘कॉकटेल 2’ की रफ्तार, 65 करोड़ के पार हुई रोमांटिक फिल्म, जानें ‘मां इंती बंगारम’ का हाल

Last Updated:June 25, 2026, 09:18 IST

शाहिद कपूर और कृति सैनन स्टारर ‘कॉकटेल 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अब थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. हालांकि, वीकडेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं दूसरी ओर, सामंथा रुथ प्रभु की फैमिली ड्रामा ‘मां इंती बंगारम’ ने भर में 50 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए हैं. जानिए दोनों फिल्मों का भारत में कितना कलेक्शन हो चुका है.

नई दिल्ली. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में लगी हुई है. वैसे क्रिटिक्स और दर्शकों से फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. लेकिन अब जैसे ही फिल्म वीकडेज में पहुंची है, इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ, सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ की कमाई में भी कमी आई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. सोमवार और उससे पिछले दिन यानी रविवार के बाद के मुकाबले यह आंकड़ा थोड़ा कम है, क्योंकि उन दोनों दिनों में फिल्म ने 6.75-6.75 करोड़ रुपये कमाए थे.

इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. फिल्म के लिए सबसे शानदार दिन रविवार रहा, जब इसने रिकॉर्ड 17.75 करोड़ रुपये बटोरे थे. इस तरह फिल्म का अब तक का इंडिया ग्रोस कलेक्शन 78.76 करोड़ रुपये और कुल इंडिया कलेक्शन 66 करोड़ रुपये हो चुका है.

Add as Preferred Source on Google

इस कलेक्शन के साथ ही ‘कॉकटेल 2’ ने हालिया रिलीज हुई कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसने शाहिद कपूर की ही साल 2025 में आई फिल्म ‘देवा’ (34.37 करोड़), आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो 2’ (51.35 करोड़) और सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ (53.07 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है.

होमी अडजानिया के निर्देशन में बनी ‘कॉकटेल 2’ कुणाल (शाहिद कपूर) और दीया (रश्मिका मंदाना) की कहानी है, जो शादी के खिलाफ हैं. सिसिली ट्रिप पर उनकी मुलाकात दीया की दोस्त एली (कृति सेनन) से होती है. शक के चलते दीया अपनी ही दोस्त को कुणाल के साथ फ्लर्ट करने के लिए उकसाती है, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आता है. इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और लव रंजन ने मिलकर किया है.

नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी सामंथा रुथ प्रभु की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. पिछले हफ्ते रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वीकडेज में फिल्म की रफ्तार में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है.

खास बात यह है कि यह सामंथा के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट फिल्म बन चुकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को भारत में 2.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल घरेलू बिजनेस 33.20 करोड़ पहुंच गया है. बुधवार को थिएटर्स में 2516 शोज के साथ करीब 20.3 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ के साथ अच्छी शुरुआत की थी और वीकेंड पर इसकी कमाई में बड़ा उछाल आया, जहां शनिवार को 7.65 करोड़ और रविवार को 10.10 करोड़ का बिजनेस हुआ. भाषा के स्तर पर देखा जाए तो फिल्म के तेलुगु वर्जन को तमिल के मुकाबले दर्शकों का ज्यादा प्यार मिल रहा है, बुधवार को जहां तेलुगु वर्जन ने 2.35 करोड़ कमाए, वहीं तमिल वर्जन महज 15 लाख का ही कलेक्शन कर सका.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj