Health

30 की उम्र में ही गायब हो रहा चेहरे का ग्लो? ये 5 आदतें फास्ट एजिंग के लिए जिम्मेदार, न करें नजरअंदाज

Last Updated:June 25, 2026, 20:27 IST

इसमें कोई दोराय नहीं कि बुढ़ापा एक नेचुरल प्रोसेस है, इसे रोक पाना नामुमकिन है. लेकिन यदि आप वक्त से पहले बुढ़े नजर आने लगे हैं, तो ये आपकी लाइफस्टाइल की आदतों का नतीजा हो सकता है. यदि आप यहां बताए गए इन 5 रोजाना कर रहे हैं, तो तुरंत बंद कर दें.

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई प्राकृतिक बदलाव होते हैं और इसका असर सबसे पहले त्वचा पर दिखाई देता है. उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में मौजूद कोलेजन और इलास्टिन जैसे जरूरी प्रोटीन कम होने लगते हैं. ये प्रोटीन त्वचा को मजबूत, लचीला और जवान बनाए रखने में मदद करते हैं. जब इनकी मात्रा घटती है, तो त्वचा पर झुर्रियां, ढीलापन और रूखापन दिखाई देने लगता है.हालांकि केवल उम्र ही नहीं, हमारी कुछ गलत आदतें भी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं.

धूम्रपान ऐसी ही एक खराब आदत है जो त्वचा को तेजी से नुकसान पहुंचाती है. सिगरेट के धुएं में मौजूद हानिकारक रसायन रक्त वाहिकाओं को संकरा कर देते हैं, जिससे त्वचा तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते. इसका असर त्वचा की चमक और मजबूती पर पड़ता है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं.

पर्याप्त नींद न लेना भी त्वचा की सेहत को प्रभावित करता है, सोते समय शरीर खुद की मरम्मत करता है और नई कोशिकाओं का निर्माण करता है. अगर नींद पूरी नहीं होती, तो यह प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है. साथ ही तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन का स्तर भी बढ़ जाता है, जिससे त्वचा थकी हुई और बेजान दिखने लगती है. इसलिए रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी माना जाता है.

Add as Preferred Source on Google

शरीर में पानी की कमी भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है. पर्याप्त पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और उसकी नमी बनी रहती है. वहीं कम पानी पीने पर त्वचा रूखी, फीकी और बेजान दिखने लगती है. इससे चेहरे की महीन रेखाएं और झुर्रियां अधिक साफ नजर आ सकती हैं.

खानपान का भी त्वचा पर सीधा असर पड़ता है. अधिक तला-भुना, मीठा और जंक फूड खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जो त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है. इसके विपरीत, फल, हरी सब्जियां, दालें, मेवे और पौष्टिक भोजन त्वचा को जरूरी पोषण देते हैं और उसे लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखते हैं.

अत्यधिक तनाव भी त्वचा की सुंदरता को प्रभावित करता है. लगातार तनाव में रहने से शरीर में ऐसे हार्मोन बढ़ जाते हैं जो त्वचा की चमक कम कर सकते हैं. इससे चेहरा थका हुआ दिखाई देता है और समय से पहले उम्र बढ़ने के संकेत नजर आने लगते हैं.

इसके अलावा, प्रदूषण भी त्वचा के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है. हवा में मौजूद धूल, धुआं और अन्य हानिकारक कण त्वचा पर जमा होकर उसे नुकसान पहुंचाते हैं. लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से त्वचा की प्राकृतिक चमक कम हो सकती है और वह समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj