Entertainment

अब कहां है ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का पहला विनर? टेलीविजन पर रचा था इतिहास, अमिताभ बच्चन के शो का बना था ‘हीरो’

Last Updated:June 26, 2026, 08:13 IST

‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी के सबसे लोकप्रिय रियालिटी शोज में शामिल है. क्वीज बेस्ड ये शो 2 दशक से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. ऐसे में शो के कई विजेता रहे, लेकिन आज आपको केबीसी के पहले सीजन के विनर के बारे में बताते हैं जिन्होंने मिसाल कायम की थी.

ख़बरें फटाफट

अब कहां है 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला विनर? टेलीविजन पर रचा था इतिहासZoomहर्षवर्धन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के पहले विनर थे.

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी के सबसे पॉपुलर रियालिटी शोज में से एक है. इस शो ने बिग बी के करियर को नई ऊंचाई दी. सुपरस्टार को उस वक्त सहारा दिया जब उनके सितारे गर्दिश में थे. क्वीज बेस्ड रियालिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने अमिताभ बच्चन के करियर को नया आयाम दिया. 2 दशक से लोगों के दिलों में बसे इस शो पर कई विनर्स रहे, लेकिन आज आपको इसके सबसे पहले विनर के बारे में बताते हैं.

साल 2000 में जब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का पहला सीजन शुरू हुआ था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इस शो का पहला करोड़पति देशभर में प्रेरणा की मिसाल बन जाएगा. टीवी पर इतिहास रचने वाला वो शख्स हर्षवर्धन नवाथे हैं. वो इस क्विज रियालिटी शो के पहले विनर थे जिसने 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता था. हर्षवर्धन अपनी सूझ-बूझ से देशभर में मशहूर हो गए थे.

अब कहां हैं हर्षवर्धन?

अब हर कोई जानना चाहता है कि हर्षवर्धन इन दिनों कहां हैं और क्या कर रहे हैं. आज, करीब 26 साल बाद, हर्षवर्धन नवाथे कॉर्पोरेट और सोशल सेक्टर में एक बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. दिसंबर 2025 में उन्हें जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया. इस भूमिका में वे देशभर में फाउंडेशन की सामाजिक योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और समुदाय विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी कर रहे हैं.

सीईओ बनने से पहले भी हर्षवर्धन इसी संस्था में सीओओ के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्होंने संगठन के विकास और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी प्रोफेशनल यात्रा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रही. इससे पहले वह नैटवेस्ट ग्रुप में सस्टेनेबल बैंकिंग और गवर्नेंस से जुड़े अहम पद पर काम कर चुके हैं. वहीं वेलस्पन ग्रुप में भी उन्होंने ग्रुप सीएसआर और वेलस्पन फाउंडेशन के सीओओ के रूप में अपनी सेवाएं दीं.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ से अमिताभ बच्चन को मिला था सहारा

अब अगर अमिताभ बच्चन के बारे में बात करें तो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने एक्टर को उस वक्त सहारा दिया जब उनका करियर डगमगाने लगा था. एक्टर की फिल्में लगातार फ्लॉप होती जा रही थीं. वहीं दूसरी तरफ उनकी प्रोडक्शन कंपनी एबीसीएल भी डूब गई थी जिसकी वजह से एक्टर को करोड़ों का नुकसान हुआ था. उनका दीवालिया निकल गया था. ऐसे मुश्किल वक्त में एक्टर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से अलग पहचान बनाई.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj