Sports

डकेट का शतक, बेथेल ने जमाए पैर… न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे दिन इंग्लैंड की वापसी

होमखेलक्रिकेट

डकेट का शतक, बेथेल ने जमाए पैर… NZ के खिलाफ दूसरे दिन इंग्लैंड की वापसी

Last Updated:June 27, 2026, 00:04 IST

NZ vs ENG 3rd Test Day 2 Highlights: पहले दिन पिछड़ने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन दमदार वापसी की है. न्यूजीलैंड को 438 रन पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड ने स्टंप्स तक दो विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं. बेन डकेट ने शानदार शतक ठोका, जबकि जैकब बेथेल 74 रन बनाकर नाबाद हैं.डकेट का शतक, बेथेल ने जमाए पैर... NZ के खिलाफ दूसरे दिन इंग्लैंड की वापसीZoomबेन डकेट ने खेली शतकीय पारी.

नई दिल्ली. मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध ट्रेंट ब्रिज में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में शानदार वापसी की है. कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 2 विकेट खोकर 223 रन बना लिए हैं. यहां से इंग्लैंड 215 रन पीछे है. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को सलामी जोड़ी के रूप में टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी ने दमदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़े.

लैथम 15 चौकों के साथ 151 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कॉन्वे ने 22 चौकों और 3 छक्कों के साथ 157 रन बनाए. इसके बाद हेनरी निकोल्स (36) ने रचिन रवींद्र (7) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े. इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर ने 2-2 विकेट निकाले. जो रूट और गस एटकिंसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. इसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 45 ओवरों का सामना किया. इंग्लिश टीम को महज 8 के स्कोर पर एमिलियो के रूप में शुरुआती झटका लगा, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद बेन डकेट ने जैकब बेथेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 179 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. डकेट 99 गेंदों में 19 चौकों के साथ 113 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

यहां से जो रूट ने बेथेल के साथ मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाज दिन की समाप्ति तक तीसरे विकेट के लिए 36 रन जुटा चुके हैं. बेथेल 9 चौकों के साथ 74 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि रूट ने 21 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं. मेहमान टीम की तरफ से नाथन स्मिथ और विलियम ओ’रूर्के ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं. इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मैच को पारी और 115 रन से अपने नाम किया. इसके बाद न्यूजीलैंड ने अगला मैच 253 रन से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली. ऐसे में तीसरा मैच निर्णायक है, जिसे जीतने वाले टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj