Sports

IND vs THA Women’s Asia Cup Highlights: महिला एशिया कप के अपने पहले मैच में भारत ने थाईलैंड को हराया, जानें कब-क्या हुआ?

india vs thailand women’s asia cup 2026 highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत की है. अपने पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम ने थाईलैंड को 94 रन से करारी शिकस्त दी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ‘ग्रुप-ए’ के इस मुकाबले में थाईलैंड को 160 रन का लक्ष्य मिला था. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 17वें ओवर में ही 65 रन पर ढेर कर मुकाबला जीत लिया. नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि श्री चरणी को दो सफलताएं मिलीं, क्रांति गौड़ ने भी एक विकेट निकला. थाईलैंड की विकेटकीपर नंनापत कांचराइकै ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. उनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका. इससे पहले भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने 64 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को मैच विनिंग टोटल तक पहुंचाया.

भारत ने 94 रन से जीता मैचदीप्ति शर्मा ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर थाईलैंड की पारी को समाप्त कर दिया। इसी के साथ भारत ने 94 रन से मैच अपने नाम कर लिया है. दीप्ति शर्मा महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाजी भी बन गईं. भारत के 159 रन के जवाब में थाईलैंड की टीम 65 रन पर ऑलआउट हो गई.

जीत से दो विकेट दूर भारतभारतीय टीम जीत से अब सिर्फ दो विकेट दूर है. 15वें ओवर की आखिरी को गेंदों पर नंदनी शर्मा ने दो विकेट लेकर भारत की जीत के और करीब पहुंचा दिया. थाईलैंड का स्कोर 60/8 है. नन्नापत कोंचारोएनकाई को छोड़कर उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया है. उन्होंने 36 रन बनाकर एक छोर संभाले हुए हैं, लेकिन जीत तक नहीं पहुंचा पाएंगी.

थाईलैंड की आधी टीम 50 रन के भीतर आउटथाईलैंड की आधी से ज्यादा टीम 50 रन के भीतर पवेलियन लौट चुकी है. उसके 6 विकेट महज 44 रन के स्कोर पर गिर गए हैं. भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह शिकंजा कसा हुआ है.

थाईलैंड के दो विकेट गिरेक्रांति के बाद नंदनी शर्मा ने भारत को सफलता दिलाई है. पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर नंदनी शर्मा ने फणनिता माया को चलता किया. माया ने 6 रन बनाए. इस विकेट तक थाईलैंड का स्कोर 23/2 है. भारतीय गेंदबाजों ने थाईलैंड पर शिकंजा कसा हुआ है.

थाईलैंड को 160 रन का लक्ष्यथाईलैंड को 160 रन का लक्ष्य देने के बाद क्रांति गौड़ ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई है. पहले ही ओवर में क्रांति ने थाईलैंड को झटका दे दिया. थाईलैंड की ओपनर चंताम 4 रन बनाकर बोल्ड हो गईं.

भारत के 7 विकेट गिरेभारत के 136 रन के स्कोर पर 7 विकेट गिर चुके हैं. तूफानी शुरुआत करने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई है. पिछले 45 रनों के भीतर भारत ने 5 विकेट खो दिए हैं. टीम इंडिया 150 रन तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करती नजर आ रही है.

शेफाली 64 रन बनाकर आउट13वें ओवर में भारत को लगातार दो बड़े झटके लगे. पहले अर्धशतक बनाकर खेल रहीं शेफाली आउट हो गईं. अगली ही गेंद पर ऋचा घोष भी बिना खाते खोले चलती बनीं. शेफाली ने 36 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और तीन छक्के शामिल रहा. भारत का स्कोर 112/5 है.

भारत का तीसरा विकेट गिराहरमनप्रीत कौर के रूप में भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवाया है. भारतीय कप्तान सिर्फ 5 रन बनाकर एक आसान सा कैच थमा बैठीं. उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया. 12 ओवर के बाद स्कोर 110/3 है.

शेफाली की फिफ्टी, थाईलैंड को मिला दूसरा विकेटशेफाली वर्मा ने तूफानी बैटिंग करते हुए 26 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी है. उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की यह 19वीं फिफ्टी है. उनकी इस पारी से भारत ने 9 ओवर में 91 रन जोड़ लिए हैं. हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा. डेब्यू मैच खेल रहीं प्रतिका रावल बोल्ड हो गईं. उन्होंने 18 गेंदों में 22 रन बनाए.

मंधाना आउट, भारत का पहला विकेट गिरा38 रन के स्कोर पर भारत ने पहला विकेट खो दिया है. स्मृति मंधाना 19 रन बनाकर आउट हो गईं. भारतीय ओपनर रन आउट का शकर हुईं. उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए.

भारत की बैटिंग शुरूभारतीय ओपनर्स स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा भारत की पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर आ चुके हैं. इस जोड़ी पर बहुत हद तक निर्भर करेगा कि टीम थाईलैंड के सामने क्या लक्ष्य रखती है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.

थाईलैंड: अपिसारा सुवानचोनराथी, नट्टाकन चंटम, फन्निता माया, नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), चानिडा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलेपोर्न लाओमी, नन्नाफट चाइहान, सुनिदा चतुरोंग्रट्टाना, थिपचा पुथावोंग (कप्तान), ओनिचा कामचोमफू.

दीप्ति शर्मा का 150वां टी20 इंटरनेशनल मैचदीप्ति शर्मा आज अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. उनसे पहले हरमनप्रीत कौर (202 मैच) और स्मृति मंधाना (171 मैच) यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं. दीप्ति 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की 12वीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

प्रतिका रावल का टी20 डेब्यूप्रतिका रावल अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की hशुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रतिका रावल को उनकी पहली टी20 इंटरनेशनल कैप दी. टीम में उनके चयन को लेकर कुछ सवाल जरूर खड़े हुए, लेकिन अब प्रतिका की नजरें अच्छा प्रदर्शन करके आलोचकों को जवाब देने पर होंगी. उन्हें चोटिल जेमिमा रोड्रिग्स की जगह टीम में शामिल किया गया था.

दोनों टीमों का स्क्वॉडभारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कामलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा.

थाईलैंड: नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), नन्नापत कोनचारोएनकाई, नत्थाकन चंथम, चानिदा सुथिरुआंग, सुलेपोर्न लाओमी, ओनिचा कामचोम्फु, थिपचा पुथावोंग, फन्निता माया, एफिसारा सुवानचोनराथी, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना, चयनिसा फेंगपैन, नन्नाफाट चाइहान, कोरानित सुवानचोनराथी, थानराडा सीसावन और नाओमी हैमिल्टन.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj