साल 1980 की वो फिल्म, जिसके फ्लॉप होने पर डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर, डायरेक्टर ने बताया पूरा किस्सा

Last Updated:June 27, 2026, 14:01 IST
साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘कर्ज’ को आज हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक माना जाता है, लेकिन रिलीज के समय यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. फिल्ममेकर सुभाष घई ने इसके 46 साल पूरे होने पर पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि शुरुआती असफलता से पूरी टीम मायूस थी. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के फ्लॉप होने का ऋषि कपूर पर इतना गहरा असर पड़ा था कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे. हालांकि, बाद में इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.
ख़बरें फटाफट
फिल्म के फ्लॉप होने से बुरी तरह टूट गए थे ऋषि कपूर.
नई दिल्ली. ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज साल 1980 में रिलीज हुई थी. इस आइकॉनिक फिल्म को आज भले ही हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक माना जाता है, लेकिन रिलीज के समय इसका बॉक्स ऑफिस सफर बेहद दर्दनाक था. फिल्ममेकर सुभाष घई ने इसके 46 साल पूरे होने पर बड़ा खुलासा किया कि शुरुआती हफ्तों में फिल्म बुरी तरह फ्लॉप घोषित हो गई थी. इस असफलता ने पूरी टीम को हिलाकर रख दिया था. फिल्ममेकर ने बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने से ऋषि कपूर टूट गए और वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे.
सुभाष घई ने इंस्टाग्राम हैंडल एक कोलाज शेयर किया. इसमें फिल्म की सफलता का जश्न मनाती तस्वीरों के साथ ‘कर्ज’ के सेट की एक पुरानी बिहाइंड द सीन्स फोटो और फिल्म का पोस्टर भी शामिल था. इस तस्वीर में सुभाष घई, ऋषि कपूर और टीना मुनीम को शूटिंग के दौरान निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram



