50 तरह के दाग मिनटों में हटा देगी ये Whirlpool की नई वाशिंग मशी, 11kg है कपैसिटी, मिलेगा गर्म पानी भी

Last Updated:June 27, 2026, 13:35 IST
Whirlpool ने भारत में नई 360 Bloomwash Pro 11kg टॉप-लोड वॉशिंग मशीन लॉन्च की है. इसमें 30 मिनट क्विक वॉश, इन-बिल्ट हीटर, HexaBloom Impeller, Soft Sense, Quick Sense और 50 तरह के दाग हटाने जैसे फीचर्स दिए गए हैं. जानिए इसकी सभी खूबियां और उपलब्धता.
ख़बरें फटाफट
अब कम समय में ज्यादा कपड़े होंगे साफ! Whirlpool की नई 11kg Washing Machine में मिले कई स्मार्ट फीचर्स
अगर हर हफ्ते कपड़ों का बड़ा ढेर धोने में आपका काफी समय चला जाता है, तो वर्लपूल की नई वॉशिंग मशीन आपके काम को आसान बना सकती है. कंपनी ने Whirlpool 360 Bloomwash Pro 11kg टॉप-लोड वॉशिंग मशीन पेश की है, जिसे खास तौर पर बड़े परिवारों और ज्यादा कपड़े धोने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. नई मशीन में तेज धुलाई, इन-बिल्ट हीटर और स्मार्ट वॉश प्रोग्राम जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
इस वॉशिंग मशीन में HexaBloom Impeller मिलता है, जो कम पानी में भी कपड़ों को बेहतर तरीके से घुमाकर साफ करने का काम करता है. कंपनी का दावा है कि ये तकनीक 50 तरह के जिद्दी दाग हटाने में सक्षम है और कपड़ों की गहराई से सफाई करती है.
मशीन में इन-बिल्ट हीटर भी दिया गया है, जिसमें हल्का गर्म, तेज गर्म और एलर्जन फ्री जैसे तीन टेम्प्रेचर मोड मिलते हैं. वर्लपूल के मुताबिक, ये फीचर 48 घंटे पुराने दाग हटाने के साथ-साथ 99.9% तक बैक्टीरिया और एलर्जन को खत्म करने में भी मदद करता है.
कितने कपड़े हैं उसके हिसाब से होगा कामनई क्विक सेंस टेक्नोलॉजी कपड़ों की मात्रा को पहचानकर अपने आप पानी और समय तय करती है. इससे 2 किलो तक के कपड़े सिर्फ 30 मिनट, 2 से 5 किलो के कपड़े 35 मिनट और 5 किलो से ज्यादा कपड़े करीब 40 मिनट में धुल सकते हैं.
इसके अलावा Soft Sense फीचर फैब्रिक सॉफ्टनर को सही समय पर और सही मात्रा में अपने आप छोड़ता है, जिससे कपड़ों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सके. मशीन Juniper Green Matte फिनिश में आती है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है.
वर्लपूल इस वॉशिंग मशीन के साथ 4 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और मोटर पर 10 साल की वारंटी भी दे रही है. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, यह जल्द ही देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



