Ajmer News: एमडीएसयू अजमेर में शुरू हुए 5 नए वैल्यू एडेड कोर्स, अब बिना लिखित परीक्षा मिलेगा मूल्यांकन

Last Updated:June 27, 2026, 19:34 IST
Ajmer News:महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएसयू), अजमेर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए पांच नए वैल्यू एडेड कोर्स शुरू किए हैं. इन पाठ्यक्रमों में कर्मयोग, प्रकृति बोध, मतदान संस्कार, तीर्थराज पुष्कर और महर्षि दयानंद सरस्वती के वैदिक दृष्टिकोण जैसे विषय शामिल हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है.
अजमेर. जिले में स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएसयू) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत विद्यार्थियों के लिए पांच नए वैल्यू एडेड कोर्स शुरू किए हैं. इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखना बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना है. विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए जिन पांच नए वैल्यू एडेड कोर्स पाठ्यक्रम में शामिल किए हैं उनमें कर्मयोग, प्रकृति बोध, मतदान संस्कार, तीर्थराज पुष्कर और महर्षि दयानंद सरस्वती का वैदिक दृष्टिकोण जैसे विषय शामिल हैं. इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों से भी जोड़ना है.
बिना लिखित परीक्षा होगा मूल्यांकन विश्वविद्यालय द्वारा नए विषयों के पाठ्यक्रमों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि विद्यार्थियों को पारंपरिक लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में तैयार किए गए इन कोर्सों में छात्रों का मूल्यांकन फील्ड विजिट, प्रोजेक्ट वर्क, सामुदायिक सहभागिता, सर्वे, रिपोर्ट लेखन और समूह चर्चा जैसी गतिविधियों के आधार पर किया जाएगा. इससे विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा.
शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की नई पहलविश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करना है जो शिक्षा के साथ-साथ समाज, पर्यावरण और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें. नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप तैयार किए गए ये वैल्यू एडेड कोर्स छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करेंगे. यह पहल पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर व्यवहारिक और मूल्य आधारित शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan



