Sports

India vs Ireland: वैभव सूर्यवंशी नहीं, 24 साल का स्टार करेगा डेब्यू! दूसरे टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी प्लेइंग-11

होमखेलक्रिकेट

वैभव नहीं, 24 साल का स्टार करेगा डेब्यू! दूसरे T20 के लिए चोपड़ा ने चुनी इलेवन

Last Updated:June 27, 2026, 22:39 IST

Aakash Chopra picks india playing 11 for 2nd t20i: आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को शामिल नहीं किया है. इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. प्रिंस यादव को डेब्यू कराने की बात कही, जबकि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई की जगह दी है.वैभव नहीं, 24 साल का स्टार करेगा डेब्यू! दूसरे T20 के लिए चोपड़ा ने चुनी इलेवनZoomवैभव सूर्यवंशी को अपनी प्लेइंग-11 से आकाश चोपड़ा ने रखा बाहर.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड की सीरीज उम्मीद के विपरीत रही है. 2 टी20 मैचों की इस सीरीज में माना जा रहा था कि भारतीय टीम आयरलैंड का सूपड़ा साफ कर देगी, लेकिन हुआ बिल्कुल इसका उल्टा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की आयरलैंड के खिलाफ यह पहली हार थी. पहला टी20 हारने के बाद रविवार को होने वाले दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम सतर्क हो गई है. प्लेइंग इलेवन में बदलाव की खबरें भी चर्चा में हैं. दूसरा टी20 गंवाने का मतलब सीरीज गंवाना होगा. ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो या न हो, इसे लेकर मंथन जारी है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए रविवार को दूसरा टी20 खेलने वाली भारत टीम की प्लेइंग इलेवन से संबंधित सुझाव दिए हैं. आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘दूसरा टी20 भारत के अस्तित्व से जुड़ा है. मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया को प्लेइंग में बहुत ज्यादा बदलाव की जरूरत है. ‘

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj