Rashmika Mandanna South Movies Dubbed in Hindi on OTT : ओटीटी पर रश्मिका का जलवा! हिंदी में देखें उनकी ये 5 बेहतरीन फिल्में

Last Updated:June 27, 2026, 21:51 IST
Rashmika Mandanna South Movies Dubbed in Hindi on OTT: रश्मिका मंदाना गुजरते वक्त के साथ पॉपुलर होती जा रही हैं, जिसकी वजह उनकी शानदार शख्सियत और फिल्में हैं. वे साउथ सिनेमा के अलावा हिंदी भाषी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं, जिसकी वजह उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं जिन्हें आप हिंदी में ओटीटी पर देख सकते हैं. इनमें दुलकर सलमान के साथ उनकी रोमांटिक ड्रामा ‘सीता रामम’ है. अल्लू अर्जुन के साथ उनकी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ है. आइए, ओटीटी पर मौजूद उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं.
नई दिल्ली: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने अपनी कमाल की एक्टिंग और दिलकश अदाओं से आज खुद को स्टार बना लिया है. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है. अगर आप भी रश्मिका के बड़े फैन हैं और उनकी सबसे बेहतरीन साउथ इंडियन फिल्मों का मजा हिंदी में लेना चाहते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. उनके फैंस के लिए उनकी पांच सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी डब में मौजूद हैं.
फिल्म ‘सीता रामम’ रश्मिका के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. यह एक खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं, जबकि रश्मिका ने एक बहुत ही अहम और इमोशनल किरदार निभाया है जो पूरी कहानी को मोड़ देता है. अगर आप इस शानदार लव स्टोरी को हिंदी में देखना चाहते हैं, तो यह अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने के लिए मौजूद है.
फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने रश्मिका मंदाना को रातों-रात पूरे देश में एक नई पहचान दे दी. अल्लू अर्जुन स्टारर इस जबरदस्त पैन-इंडियन एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म में रश्मिका ने ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया. फिल्म का गाना ‘सामी सामी’ तो आज भी हर शादी-पार्टी की जान है. लाल चंदन की तस्करी पर बनी इस दमदार फिल्म का हिंदी डब वर्जन आप प्राइम वीडियो या अमेजन मिनीटीवी पर देख सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में रश्मिका ने एक गुस्से वाली, लेकिन दिल की साफ लड़की ‘गीता’ का रोल प्ले किया है, जिसके अपोजिट विजय देवरकोंडा नजर आए थे. फिल्म में विजय और रश्मिका की नोक-झोंक और कमाल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. यह जी5 ऐप पर मौजूद है.
थलापति विजय स्टारर ‘वारिसु’ फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. इस एक्शन-ड्रामा में पारिवारिक ड्रामा, इमोशन्स और थलापति विजय का सिग्नेचर एक्शन स्टाइल देखने को मिलता है, जिसमें रश्मिका ने अपनी अदाओं का तड़का लगाया है. रश्मिका और विजय की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया गया था. अच्छी बात यह है कि इस धमाकेदार और इमोशनल फिल्म का हिंदी डब वर्जन आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.
फिल्म है ‘चलो’ एक बहुत ही दिलचस्प और मजेदार कैंपस लव स्टोरी है. रश्मिका के फैंस के लिए यह फिल्म बेहद खास है क्योंकि इसी फिल्म से उन्होंने तेलुगु सिनेमा में अपना शानदार डेब्यू किया था.
फिल्म ‘चलो’ की कहानी एक ऐसे अनोखे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तमिल और तेलुगु लोगों की आपसी दुश्मनी की वजह से दो हिस्सों में बंटा हुआ है. रोमांस, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर सुपरहिट फिल्म का मजा भी आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर जाकर ले सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



