पाकिस्तान में निकाह और ‘लेडी स्लीपर सेल’ की तैयारी… ATS जांच में बड़ा खुलासा, तीन पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में थी बबीता

Last Updated:June 28, 2026, 08:51 IST
Jaipur Spy Babita ATS Inquiry and Terror Connection: जयपुर से गिरफ्तार संदिग्ध पाक जासूस बबीता मामले में एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. बबीता कंधार विमान हाइजैक के मास्टरमाइंड सहित तीन खूंखार आतंकियों के संपर्क में थी और देश में ‘लेडी स्लीपर सेल’ तैयार कर रही थी. वह ‘दुनिया धोखेबाज’ नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चलाती थी, जिसमें 370 पाकिस्तानी और आतंकी शामिल थे. वह नवंबर में आतंकी अबू उबेदाह से शादी करने पाकिस्तान जाने वाली थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने बबीता को जेल भेज दिया है.
ख़बरें फटाफट
Jaipur Spy Case: ATS का दावा- बबीता के तार कंधार हाइजैक के मास्टरमाइंड से जुड़े, ‘लेडी स्लीपर सेल’ की थी साजिश ( AI Image )
Jaipur Spy Babita Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर से गिरफ्तार की गई संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस बबीता के मामले में आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की जांच में बेहद चौंकाने वाले और देश की सुरक्षा को दहला देने वाले खुलासे हुए हैं. एटीएस से जुड़े आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बबीता भारत में रहकर सीमा पार बैठे तीन खूंखार आतंकवादियों के सीधे और नियमित संपर्क में थी. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन आतंकियों में वर्ष 1999 के कुख्यात कंधार विमान हाइजैक (IC 814) का मुख्य मास्टरमाइंड भी शामिल है. सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में यह साफ हुआ है कि पाकिस्तानी खुफिया नेटवर्क और इन आतंकियों का मुख्य मकसद बबीता के जरिए भारत के भीतर एक मजबूत ‘लेडी स्लीपर सेल’ का जाल तैयार करना था. इस नेटवर्क के जरिए देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों की रेकी करने और भविष्य में किसी बड़ी टेरर एक्टिविटी को अंजाम देने की खतरनाक साजिश रची जा रही थी.
सोशल मीडिया पर ‘दुनिया धोखेबाज’ नाम से हैंडल: फ्रेंड लिस्ट में 370 पाकिस्तानी और आतंकीजांच के दौरान बबीता के डिजिटल फुटप्रिंट्स को खंगालने पर एटीएस की तकनीकी टीम को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं. बबीता सोशल मीडिया पर एक बेहद ही अजीब और छद्म नाम ‘दुनिया धोखेबाज’ से अपना अकाउंट चला रही थी. इस अकाउंट की गहन पड़ताल करने पर पता चला कि उसकी फ्रेंड लिस्ट में कुल 370 लोग शामिल थे. इन 370 लोगों में से अधिकांश प्रोफाइल पाकिस्तानी नागरिकों और विभिन्न प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के गुर्गों की पाई गई हैं. वह आम भारतीय नागरिकों की नजरों से बचकर इसी अकाउंट के जरिए संवेदनशील जानकारियां और मैसेजेस सरहद पार भेज रही थी.
नवंबर में पाकिस्तान जाने की थी तैयारी, आतंकी अबू उबेदाह से होना था निकाहएटीएस की गिरफ्त में आई बबीता देश के खिलाफ जासूसी करने के साथ-साथ पाकिस्तानी आतंकियों के प्यार में इस कदर अंधी हो चुकी थी कि उसने भारत छोड़ने तक का मन बना लिया था. वह मुख्य रूप से तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकियों कारी जरार, यूसुफ अजहर और अबू उबेदाह के सीधे टच में थी. पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बबीता आतंकी अबू उबेदाह से निकाह करने की पूरी प्लानिंग कर चुकी थी. इस शादी के सिलसिले में वह इसी साल नवंबर के महीने में पाकिस्तान जाने की फिराक में थी. इसके लिए उसने जरूरी कागजी तैयारियां भी शुरू कर दी थीं. हालांकि, उसकी इस बड़ी साजिश और पाकिस्तान रवानगी से ठीक पहले ही मुस्तैद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया. इस बेहद संवेदनशील मामले में स्थानीय अदालत ने बबीता को जेल (जुडिशियल कस्टडी – जेसी) भेजने के आदेश दे दिए हैं. फिलहाल एटीएस इस बात का पता लगा रही है कि बबीता ने अब तक भारत की कौन-कौन सी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान के साथ साझा की हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



