‘स्टालिन हिंदूवादी ताकतों से…’ डीएमके के सबसे पुराने साथी ने दिया झटका, थलापति विजय के हाथों में लड्डू

होमताजा खबरदेश
‘स्टालिन हिंदूवादी ताकतों से…’ डीएमके के सबसे पुराने साथी ने दिया झटका
Last Updated:June 28, 2026, 08:33 IST
Stalin News: एमडीएमके ने स्टालिन की डीएमके से नाता तोड़कर सीएम विजय की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है. पार्टी चीफ वाइको ने आरोप लगाया कि डीएमके ने हिंदुत्व समर्थक ताकतों के साथ मिलकर एआईएडीएमके (AIADMK) के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि यह बात राजनीतिक गलियारों में किसी से छिपी नहीं थी और इससे सेक्युलर गठबंधन का उद्देश्य ही खत्म हो गया.एमडीएमके ने स्टालिन की डीएमके से नाता तोड़कर सीएम विजय की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है. (फाइल फोटो)
तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है. यहां वाइको की मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) ने डीएमके (DMK) के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) से अलग होने का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने डीएमके पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गठबंधन में बने रहने का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है. इसके साथ ही एमडीएमके ने अभिनेता और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय को आगामी उपचुनावों और स्थानीय निकाय चुनावों में समर्थन देने का भी फैसला किया है.
चेन्नई में शनिवार को आयोजित एमडीएमके की सामान्य परिषद की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया. पार्टी की ओर से पारित प्रस्ताव में कहा गया कि चुनाव पूर्व गठबंधन पर अंतिम फैसला उचित समय पर लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल पार्टी डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा नहीं रहेगी.
‘हिंदुत्व समर्थक ताकतों के साथ डीएमके’
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी प्रमुख वाइको ने आरोप लगाया कि डीएमके ने हिंदुत्व समर्थक ताकतों के साथ मिलकर एआईएडीएमके (AIADMK) के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि यह बात राजनीतिक गलियारों में किसी से छिपी नहीं थी और इससे गठबंधन का उद्देश्य ही खत्म हो गया.
प्रस्ताव में कहा गया कि इन घटनाक्रमों के बाद सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस का कोई अर्थ नहीं रह गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गठबंधन से बाहर आने का फैसला लिया.
विजय की TVK को खुला समर्थन
वाइको ने इसके साथ ही अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी एजेंडे, दो-भाषा नीति और सीएन अन्नादुरै के सिद्धांतों पर चलने का दावा करती है. उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले चुनावों में एमडीएमके और TVK के बीच राजनीतिक तालमेल और मजबूत हो सकता है.
विधायकों के इस्तीफे का भी किया खुलासा
वाइको ने दावा किया कि विजय ने एमडीएमके के दोनों विधायकों को इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था और उनके लिए प्रचार करने की पेशकश भी की थी. हालांकि दोनों विधायकों ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया.
गौरतलब है कि एमडीएमके के दोनों विधायक आर. सेंथिलसेल्वन और टीएम राजेंद्रन वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में डीएमके के ‘राइजिंग सन’ चुनाव चिह्न पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. उस चुनाव में एमडीएमके ने गठबंधन के तहत चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से दो पर जीत हासिल की थी.
‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के आरोपों पर पलटवार
विजय पर लगाए जा रहे ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के आरोपों को खारिज करते हुए वाइको ने डीएमके पर ही निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी के विधायकों को डीएमके में शामिल कराने की कोशिश की जाती है तो उसे क्या कहा जाएगा.
एमडीएमके वर्ष 2017 से डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी. हालांकि पिछले कुछ महीनों से दोनों दलों के रिश्तों में खटास साफ दिखाई दे रही थी. विजय की वाइको से मुलाकात और एमडीएमके नेताओं की लगातार नाराजगी के बाद अब गठबंधन टूटने से तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना बढ़ गई है.
About the AuthorSaad Omar
साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Chennai,Tamil Nadu



