मुश्किल में पड़ी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, परिवार ने फिल्म के नाम पर खड़े किए सवाल, NCP ने भी जताई नाराजगी

Last Updated:June 28, 2026, 12:34 IST
श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ. इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं. महाराष्ट्र की लावणी डांसर विठाबाई के जीवन पर बनी इस फिल्म के टाइटल पर अब विवाद हो रहा है. एनसीपी और विठाबाई के परिवार ने नाम पर सवाल खड़े किए हैं. ‘ईठा’ के टीजर को काफी पसंद किया गया है.
नई दिल्ली. श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए. ये फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में श्रद्धा का लुक काफी दमदार है, लेकिन अब इसकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. यह फिल्म अपनी कहानी से ज्यादा अपने टाइटल (शीर्षक) को लेकर एक बड़े विवाद में घिर गई है. फिल्म के नाम को लेकर महाराष्ट्र के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं. इसके साथ ही विठाबाई के परिवार ने भी फिल्म के टाइटल पर सवाल खड़े किए हैं.
टीवी9 मराठी की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने फिल्म के नाम ‘ईठा’ पर कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी का स्पष्ट कहना है कि यह शीर्षक महाराष्ट्र की महान तमाशा कलाकार और प्रसिद्ध लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर की ऐतिहासिक विरासत और उनके योगदान के साथ न्याय नहीं करता है. फिल्म अगर उनके जीवन पर आधारित है तो इसका नाम ईठा की जगह विठा क्यों नहीं है.
फिल्म के नाम पर उठ रहे सवाल
एनसीपी के फिल्म एवं सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल ने इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह पूरी फिल्म विठाबाई नारायणगांवकर के गौरवशाली जीवन पर आधारित है, तो मेकर्स ने इसका नाम ‘विठा’ या ‘विठाबाई’ रखने के बजाय ‘ईठा’ क्यों चुना? उनका मानना है कि महाराष्ट्र की लोक कला को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने वाली इस महान कलाकार के सम्मान में फिल्म का शीर्षक सीधे तौर पर उनके नाम से जुड़ा होना चाहिए.
यहां देखें टीजर
इस मांग को खुद विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार का भी पूरा समर्थन मिला है. विठाबाई के बेटे कैलाश नारायणगांवकर, राजेश नारायणगांवकर और उनके पोते मोहित नारायणगांवकर भी एनसीपी के इस रुख के साथ मजबूती से खड़े हैं. परिवार और पार्टी दोनों का मानना है कि विठाबाई के जीवन और उनके संघर्ष को पूरी गरिमा और सम्मान के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया जाना चाहिए.
हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर या प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. साथ ही फिल्म के तथ्यों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



