‘हम और आप शादी कर लेते हैं’, आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का प्रपोजल, फिर जो हुआ वो देखने लायक था

Last Updated:August 18, 2026, 11:18 IST
Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों ओटीटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में उन्होंने पवन सिंह के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया.आम्रपाली ने कहा कि अगर दोनों शादी कर लें तो मिलकर बच्चा पाल सकते हैं. इसके बाद आम्रपाली ने पवन से अकेलेपन और दोबारा घर बसाने को लेकर सवाल किया.जवाब में पवन ने जिंदगी में खालीपन होने की बात स्वीकार की. आम्रपाली दुबे पवन सिंह को शादी के प्रपोज किया है.
नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अकसर अपनी फिल्मों और को-स्टार्स के साथ बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं. आम्रपाली दुबे इन दिनों ओटीटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे समेत कई दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं. हाल ही में इस शो के दौरान एक ऐसा लम्हा आया, जिसने दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के सामने शादी का प्रपोजल रख दिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाएं शुरु हो गईं.
‘हम और आप शादी कर लेते हैं’
दरअसल, शो के एक एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के सामने मजाक ही मजाक में शादी का प्रस्ताव रख दिया. दरअसल, आम्रपाली बिना शादी किए एक बच्चा गोद लेकर मां बनने की अपनी योजना के बारे में बात कर रही थीं. उन्होंने पवन सिंह के साथ अपनी बात को शेयर की. एक्ट्रेस की बात सुनकर पावर स्टार ने उनके इस कदम की सराहना की और कहा कि यह एक बेहद नेक काम है. हालांकि, इसके साथ ही पवन सिंह ने यह चिंता भी जताई कि अकेले बच्चे की जिम्मेदारी संभालते हुए क्या वे अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दे पाएंगी? इसी चर्चा के दौरान आम्रपाली ने हंसते हुए पवन सिंह से कहा, ‘बात तो आप सही कह रहे हैं. अकेले बच्चा पालना बहुत मुश्किल होगा. तो मैं सोच रही हूं… हम और आप शादी कर लेते हैं, फिर मिलकर बच्चा पालेंगे.’
आम्रपाली ने किए पवन सिंह से सवाल
आम्रपाली की यह बात सुनकर पवन सिंह एक पल के लिए हैरान रह गए और पूरे सेट पर सन्नाटा छा गया. हालांकि, तुरंत ही दोनों एक-दूसरे को देखकर हंस पड़े और माहौल खुशनुमा हो गया. दोनों के बीच यह बातचीत केवल एक हल्का-फुल्का मजाक और मस्ती का हिस्सा थी, क्योंकि वे एक-दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त माने जाते हैं. इसके बाद आम्रपाली ने पवन सिंह से उनकी जिंदगी के अकेलेपन को लेकर सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि पवन दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं, लेकिन खुद के लिए क्यों नहीं सोचते.
पवन सिंह फिर बसाना चाहते हैं घर
इस पर पवन सिंह ने अपने मन का दर्द साझा करते हुए स्वीकार किया कि उनकी जिंदगी में एक खालीपन जरूर है. उन्होंने बताया कि उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी मां चाहती हैं कि उनके बच्चे एक साथ मिलकर रहें. पवन सिंह ने इच्छी जाहिर की कि वे भी अपनी जिंदगी में फिर से बसना चाहते हैं ताकि यह अधूरापन खत्म हो सके और बाकी सब महादेव के हाथों में है.
आम्रपाली-निरहुआ का नाम जुड़ता रहा है साथ
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे का नाम लंबे समय से एक्टर और सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ जुड़ता रहा है. दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद करते हैं, हालांकि दोनों हमेशा एक-दूसरे को केवल अच्छा दोस्त बताते आए हैं. अब पवन सिंह के साथ आम्रपाली का यह प्रपोजल वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
About the AuthorShikha Pandey
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
August 18, 2026, 11:18 IST



