Rajasthan

पति ने पत्नी को मारी गोली तो बेटे ने पिता को मार डाला, डबल मर्डर से कांपा चित्तौड़गढ़

Last Updated:August 18, 2026, 12:15 IST

Chittorgarh News : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना इलाके में पारिवारिक कलह में दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. जानलेवा पारिवारिक कलह में गुस्साए पति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी इससे उसकी मौत हो गई. उस दौरान उसका बेटा भी वहां मौजूद था. मां को गोली लगी देखकर बेटा भड़क और उसने लाठियों से पीट-पीटकर अपने पिता को मार डाला. डबल मर्डर की इस वारदात से पूरा इलाका कांप उठा. जानलेवा पारिवारिक कलह : पति ने पत्नी को मारी गोली तो बेटे ने पिता को मार डालाZoomचित्तौड़गढ़ के गंगरार इलाके में हुई इस वारदात में मृतक की तीसरी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई.

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना इलाके के सुवाणियां गांव में सोमवार देर रात पारिवारिक रंजिश ने भयानक खूनी रूप ले लिया. मामूली विवाद के बाद भड़के झगड़े में पति ने अपनी पहली पत्नी की गोली मारकर जान ले ली. मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देख बेटे का गुस्सा फूट पड़ा और उसने लाठियों से हमला कर मौके पर ही अपने पिता की जान ले ली. इस दौरान बीच-बचाव में आई मृतक की तीसरी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत में उदयपुर रेफर किया गया है.

गंगरार पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके के भैरूसिंहजी का खेड़ा निवासी भगवाना कालबेलिया ने तीन शादियां की थी. उसकी पहली और दूसरी पत्नी पैतृक गांव भैरूसिंहजी का खेड़ा में रहती थी. भगवाना पिछले कुछ समय से अपनी तीसरी पत्नी तारा के साथ सुवाणियां गांव में नदी किनारे स्थित एक खेत पर रहकर फसल और मवेशियों की रखवाली करता था.

गोली लगते ही पहली पत्नी की मौत हो गईसोमवार रात करीब 9 बजे भगवाना अपनी तीसरी पत्नी तारा और कुछ अन्य परिचितों के साथ खेत पर बैठा था. इसी दौरान उसकी पहली पत्नी भोमली, दूसरी पत्नी लाडू और भोमली का बेटा अनिल वहां पहुंचे. वे भगवाना पर पैतृक गांव लौटने का दबाव बनाने लगे. बातचीत देखते ही देखते तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज में बदल गई. इस दौरान तैश में आकर भगवाना ने अपने पास में रखी बंदूक से फायर कर दिया. इससे गोली इसकी पहली पत्नी भोमली को लग गई. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गयामां की मौत से बौखलाए बेटे अनिल ने पास पड़ी लाठी उठाई और पिता भगवाना के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. गंभीर चोटों के कारण भगवाना भी लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई. गुस्से में अनिल ने भगवाना की तीसरी पत्नी तारा पर भी लाठी से वार किया. इससे वह भी जख्मी हो गई. वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को सूचित किया.

मृतक की तीसरी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है
पुलिस उप अधीक्षक उदय सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर हुआ है. भगवाना और पहली पत्नी के भोमली के शव को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. हमले में घायल तारा को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय ले जाया गया. वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया है. इसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है. घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुलिस सभी एंगल से पूरे केस की जांच कर रही हैपुलिस ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने वहां से आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अब शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पुलिस सभी एंगल से पूरे केस की जांच कर रही है. डबल मर्डर की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan

First Published :

August 18, 2026, 12:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj