National

Ketan murder case | Chetan Siya Story: केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहगढ़ किले पर केतन को किसने दिया था धक्का? सिया ने स्पॉट पर खोले राज

होमताजा खबरदेश

लोहगढ़ किले पर केतन को किसने दिया था धक्का? सिया ने स्पॉट पर खोले राज

Last Updated:June 28, 2026, 20:46 IST

Ketan Siya Story: केतन अग्रवाल हत्याकांड में अहम मोड़, पुलिस ने सिया गोयल से लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया, जांच जारी, पुलिस कस्टडी बढ़ाने की मांग होगी.लोहगढ़ किले पर केतन को किसने दिया था धक्का? सिया ने स्पॉट पर खोले राजZoomस‍िया ने खोले राज.

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में एक अहम मोड़ आया है. पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल को लोहगढ़ किले यानी घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया. इस दौरान सिया ने पुलिस को सिलसिलेवार तरीके से बताया कि घटना के दिन किले पर असल में क्या-क्या हुआ था.

एसपी संदीप सिंह गिल के नेतृत्व में पुलिस टीम सिया को घटनास्थल पर ले गई. वहां पूरी घटना का सीन रीक्रिएशन किया गया. पुलिस ने यह समझने की कोशिश की कि केतन को ठीक किस जगह से नीचे धकेला गया और वारदात के समय हर आरोपी की क्या भूमिका थी.

सिया का खौफनाक कबूलनामा

ड‍िप्‍टी एसपी गजानन टोंम्पे ने बताया कि सिया पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रही है और उसने सभी सवालों के संतोषजनक जवाब दिए हैं. सिया ने पूछताछ में एक चौंकाने वाली बात कही कि रिश्ता तोड़ने के बजाय उसने केतन की हत्या करना चुन लिया.

पहाड़ी से धक्का किसने दिया?

जब पुलिस से यह पूछा गया कि लोहगढ़ किले से केतन को असल में धक्का किसने दिया था, तो पुलिस ने इसका सीधा जवाब नहीं दिया. टोंम्पे ने कहा, हम अभी इस पहलू पर काम कर रहे हैं और कई तथ्यों पर विचार किया जा रहा है. हमने बार बार उससे पूछने की कोश‍िश की है, जो जानकारी हाथ लगी है, उसे म‍िलान कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सह-आरोपी चेतन चौधरी को भी जांच अधिकारी के निर्देशानुसार लोहगढ़ ले जाया जा सकता है. इस मामले में अभी और सबूत जुटाए जा रहे हैं.

कल खत्‍म हो रही कस्‍टडी

अदालत द्वारा दी गई 29 जून तक की पुलिस कस्टडी कल खत्म हो रही है. कल दोपहर 2 बजे के बाद सिया और चेतन को वडगांव कोर्ट में पेश किया जाएगा. चूंकि अभी काफी जांच बाकी है, इसलिए लोनावाला पुलिस कोर्ट से दोनों की पुलिस कस्टडी बढ़ाने की मांग करेगी.

About the AuthorGyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi..com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Pune,Maharashtra

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj