Entertainment

बर्थडे का जश्न तनाव में बदला, अचानक अस्पताल में भर्ती हुईं जैस्मिन भसीन, अली गोनी ने बयां किया दर्द

Last Updated:June 28, 2026, 22:40 IST

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने पार्टनर अली गोनी के साथ बर्थडे मनाने दुबई गई थीं, मगर इन्फेक्शन की वजह से अचानक बीमार हो गईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अली गोनी ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करके इमोशनल नोट लिखा और बताया कि जैस्मिन धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं. कई टीवी हस्तियों और फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की.

ख़बरें फटाफट

बर्थडे का जश्न तनाव में बदला, अचानक अस्पताल में भर्ती हुईं जैस्मिन भसीनZoomदोनों सितारों की शादी की अफवाहें छाई हुई हैं. (फोटो साभार: Instagram@alygoni)

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के बर्थडे का जश्न उस समय अचानक फीका पड़ गया, जब दुबई में उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जैस्मिन अपने पार्टनर अली गोनी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गई थीं, लेकिन वहां पहुंचते ही वे एक गंभीर इन्फेक्शन की चपेट में आ गईं. अली गोनी ने अस्पताल के कमरे से कुछ भावुक तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को जैस्मिन की हेल्थ का अपडेट दिया है. उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखकर बताया कि जैस्मिन को इस तरह दर्द में देखना उनके लिए ट्रिप का सबसे मुश्किल और तकलीफदेह हिस्सा रहा है. अली ने लिखा कि वे जैस्मिन को फिर से पूरी तरह ठीक और मुस्कुराते हुए देखने के लिए अपने जीवन का हर जश्न कुर्बान करने को तैयार हैं. उन्होंने दुआ की कि अल्लाह जैस्मिन को अच्छी सेहत और खूब खुशियां दे, ताकि वे जल्दी ठीक होकर वापस लौट सकें.

जैस्मिन भसीन के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही फैंस काफी परेशान हो गए और लगातार कॉल और मैसेज करने लगे. अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर करके सबका शुक्रिया अदा किया और हालात के बारे में खुलकर बात की. अली ने बताया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए मानसिक रूप से बहुत भारी गुजरे हैं, जिसकी वजह से वे किसी के फोन या मैसेज का जवाब नहीं दे पाए. उन्होंने फैंस को तसल्ली देते हुए कहा कि दुबई के अस्पताल में जैस्मिन की बहुत अच्छे से देखभाल की जा रही है और वे धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं. मुश्किल घड़ी में रुबीना दिलैक, रूहानिका और दिव्यांका त्रिपाठी जैसी कई टीवी हस्तियों ने भी जैस्मिन की सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj