जयपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 RAS-RMS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Last Updated:June 29, 2026, 09:15 IST
RAS-RMS Officers Transfers: राजधानी जयपुर में नगर निगम प्रशासन ने 14 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नए पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं. आएएस और आरएमएस अधिकारियों को अलग-अलग जोन और शाखाओं का दायित्व सौंपते हुए कार्य आवंटन में तत्काल प्रभाव से बदलाव लागू किया गया है. कुछ अधिकारी ‘शहर सेवा शिविर-2026’ के प्रथम चरण का कार्य पूरा करने के बाद नई जिम्मेदारी संभालेंगे. प्रशासन का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, विकास कार्यों को गति देना और आमजन से जुड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी व जवाबदेह बनाना है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में नगर निगम प्रशासन ने 14 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नए पदस्थापन के आदेश जारी
जयपुर. राजस्थान के जयपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है. नगर निगम प्रशासन ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए 14 वरिष्ठ अधिकारियों का नए पदों पर पदस्थापन और कार्य आवंटन किया है. आदेश के अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा और राजस्थान नगर पालिका सेवा के अधिकारियों को विभिन्न जोन और शाखाओं की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
28 जून को जारी आदेश पर अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल के हस्ताक्षर हैं. आदेश में प्रशासनिक दृष्टि से अधिकारियों का पदस्थापन और कार्य आवंटन किया गया है. इसके तहत मनमोहन शर्मा को उपायुक्त सांगानेर जोन, दिलीप सिंह को विद्याधर नगर जोन, जबकि श्रद्धा सिंह को मुरलीपुरा जोन का उपायुक्त बनाया गया है. वहीं बिजेंद्र सिंह को आदर्श नगर जोन और मनोज शर्मा को जगतपुरा जोन के साथ झालाना जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
इन अधिकारियों का हुआ फेरबदल
राजस्थान नगर पालिका सेवा के अधिकारियों में पवन कुमार शर्मा को झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन, पवन मीणा को किशनपोल जोन तथा तनुजा सालंकी को हवामहल-आमेर जोन का उपायुक्त नियुक्त किया गया है. इसके अलावा सीमा चौधरी को कार्मिक (मुख्यालय), ममता नागर को पशु प्रबंधन, मनीषा यादव को स्वास्थ्य-द्वितीय तथा अनीता मित्तल को स्टोर शाखा की जिम्मेदारी दी गई है. आदेश के अनुसार करणी सिंह को उपायुक्त सामान्य प्रशासन, समन्वय एवं इवेंट आयोजन का दायित्व सौंपा गया है. वहीं कविता चौधरी को उपायुक्त आयोजना-प्रथम एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई शाखा का कार्यभार दिया गया है.
जयपुर में नगर निगम प्रशासन में 14 वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ फेरबदल
ये अधिकारी शहर सेवा शिविर-2026 के बाद कार्यभार करेंगे ग्रहण
नगर निगम प्रशासन का मानना है कि नए कार्य आवंटन से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और विकास कार्यों के साथ-साथ जनसेवाओं के संचालन में तेजी आएगी. आदेश में यह भी दर्शाया गया है कि ममता नागर 29 जून, मनीषा यादव 30 जून और सीमा चौधरी 2 जुलाई 2026 तक संबंधित विभाग द्वारा आयोजित ‘शहर सेवा शिविर-2026’ के प्रथम चरण का कार्य पूरा करने के बाद नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगी. नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं. और जन शिकायतों के समाधान को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह पुनर्गठन महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



