पहले बॉक्स ऑफिस पर पिटी, फिर बनी फैंस की फेवरेट… 19 साल बाद आ रहा है सीक्वल, क्या इस बार देगी किस्मत साथ

Last Updated:June 29, 2026, 19:00 IST
कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा जाती हैं. मगर कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें स्लो हिट कहा जाता है. वहीं कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता नसीब ही नहीं हो पाती.
ऐसी ही एक फिल्म थी जिसकी तारीफ तो समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने की. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद नहीं चख पाई थी. अब 19 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है.
जी हां, हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी की फिल्म ‘अवारापन’ की. जो साल 2007 में रिलीज हुई. उस वक्त ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी और बाद में ये कल्ट बन गई. अब ‘अवारपन’ का सीक्वल आ रहा है जिसका टीजर भी रिलीज हुआ.
19 साल बाद मेकर्स ‘अवारापन’ के शिवम पंडित की कहानी को फिर से दिखाने के लिए तैयार है. ‘अवारपन 2’ का 29 जून को टीजर रिलीज हुआ. जिसमें लीड रोल में एक बार फिर इमरान हाशमी नजर आए.
Add as Preferred Source on Google
‘अवारापन’ जब 29 जून 2007 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो इसे हिट का दर्जा नहीं मिला. लेकिन इसके गाने, इमरान हाशमी की एक्टिंग और डायरेक्शन की जमकर तारीफ हुई. फिल्म को मोहित सूरी ने बनाया था.
‘अवारापन’ जब टीवी पर रिलीज हुई तो इसे फैंस ने खूब प्यार दिया. फैंस ने भी इसे खूब प्यार दिया. इसके एक एक ट्रैक को खूब प्यार दिया और लोगों ने खूब सुना. फैंस ने इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की.
‘अवारापन’ में शिवम पंडित की कहानी को दिखाया जाता है. जो एक गैंगस्टर भरत मलिक के लिए काम करता है. उसकी जिंदगी तब पलट जाती है जब वह एक बंदी बनाई लड़की पर नजर रखता है. फिल्म में प्रीतम ने म्यूजिक दिया. फिर आओ, तेरा मेरा रिश्ता, माहिया और मौला मौला जैसे गाने लगभग दो दशक बाद भी फैंस के बीच खूब फैमस रहे.
19 साल बाद आवारापन 2 का टीजर रिलीज हुआ. जिसमें इमरान हाशमी, शिवम पंडित के रूप में फिर से वापसी कर रहे हैं. आवारापन 2 के टीजर में दिशा पटानी और शबाना आज़मी के किरदारों की झलक भी मिलती है.
जहां पहली फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, वहीं आवारापन 2 के डायरेक्शन की कमान नितिन कक्कर ने संभाली है. इसका निर्माण विशेष भट्ट ने किया है. सीक्वल 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



