Entertainment

अक्षय कुमार की डबल लॉटरी, बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ तो OTT पर ‘भूत बंगला’ का धमाल, पाकिस्तान में भी नंबर 1

Last Updated:June 29, 2026, 19:47 IST

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला नेटफ्लिक्स पर भारत और पाकिस्तान में नंबर वन, पाकिस्तान की टॉप 10 में 4 भारतीय फिल्में, वेलकम टू द जंगल भी बॉक्स ऑफिस हिट

ख़बरें फटाफट

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' तो OTT पर 'भूत बंगला' का धमालZoomभूत बंगला फिल्म में अक्षय कुमार

यूं तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी लेटेस्ट कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं. छाए भी क्यों न, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार परफॉर्म जो किया है. सिर्फ इंडिया ही नहीं, पाकिस्तान तक अक्षय कुमार का जलवा इस टाइम देखने को मिल रहा है. दरअसल जहां देश में ‘वेलकम टू द जंगल’ लोग पसंद कर रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान में उनकी ‘भूत बंगला’ नंबर 1 बनी हुई है. चलिए बताते हैं कैसे.

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ इसी साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. अब 12 जून को ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को भारत और अन्य देशों के साथ साथ पाकिस्तान में खूब पसंद किया जा रहा है. इतना कि ये नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग की लिस्ट में नंबर 1 बनी हुई है.

पाकिस्तान में कौन सी 10 फिल्में हैं टॉपनेटफ्लिक्स के मुताबिक, पाकिस्तान में फिलहाल नंबर वन पर भूत बंगला बनी हुई है तो वहीं दूसरे नंबर पर माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की ‘मां बहन’. टॉप 10 की लिस्ट में 10 में से 4 भारतीय प्रोजेक्ट हैं. तीसरे नंबर पर वरुण धवन-आलिया भट्ट की ‘कलंक’ हैं तो पांचवें नंबर पर ‘धुरंधर’.

भारत में टॉप 10 फिल्मेंभारत के लिहाज से नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर भूत बंगला ही है. जबकि दूसरे नंबर पर धुरंधर, तीसरे पर मां बहन, चौथे पर धनुष की कारा, 5वें पर 29, छठे पर कलंक तो 7वें पर वॉइसमेल फॉर इसाबेल, 8वें पर ऑफिस रोमांस, 9वें पर कर्तव्य और 10वें पर हसबैंड्स इन एक्शन.

‘भूत बंगला’ के बारे में‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. जिसने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ से अधिक का कारोबार किया.

About the AuthorVarsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj