Rajasthan

Jamun dessert recipe | how to make Jamun ice cream at home| घर पर जामुन आइसक्रीम कैसे बनाएं, जामुन स्मूदी बनाने का तरीका

होमफोटोलाइफ़फूड

जामुन खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये 5 टेस्टी रेसिपीज, स्वाद में है लाजवाब

Last Updated:June 30, 2026, 10:08 IST

Jamun Dessert Recipe: इस मानसून जामुन को सिर्फ नमक लगाकर खाने से मन भर गया है, तो इन पांच आसान रेसिपीज को घर पर जरूर ट्राई करें. स्वाद के साथ जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी, आयरन और फाइबर शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाते हैं. जामुन को सिर्फ फल समझकर खाने की बजाय अब उससे स्वादिष्ट डेजर्ट और हेल्दी ड्रिंक्स भी तैयार किए जा सकते हैं. जामुन आइसक्रीम, श्रीखंड, स्मूदी, शॉट्स और चीज़केक जैसी डिशेज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी. इनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री आसानी से उपलब्ध होती है और इन्हें घर पर कम समय में तैयार किया जा सकता है. ये रेसिपीज स्वाद के साथ पोषण भी देती हैं और घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं.

बरसात का मौसम आते ही बाजारों में जामुन की बहार नजर आने लगती है. स्वाद में खट्टे-मीठे और पोषक तत्वों से भरपूर जामुन सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं.लेकिन अगर रोज-रोज सिर्फ जामुन खाकर आप बोर हो गए हैं तो अब इन्हें नए अंदाज में ट्राई करने का समय है.जामुन से कई ऐसी स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जा सकती हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी.

जामुन आइसक्रीम बनाने के लिए जामुन के गूदे को कंडेंस्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और थोड़ा दूध की जरूरत पड़ती है. सबसे पहले जामुन के गूदे को कंडेंस्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और थोड़ा दूध मिलाकर ब्लेंड करें.इस मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें. तैयार जामुन आइसक्रीम का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आएगा. चाहें तो ऊपर से जामुन के छोटे-छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं.

जामुन श्रीखंड बनाने के लिए  जामुन का गूदा, दही, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर की जरूरत पड़ती है. सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल ले. इसमें जामुन का गूदा, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और थोड़ा सा केसर मिलाकर अच्छी तरह फेंटें. ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडा-ठंडा परोसें. यह गर्मियों और मानसून दोनों में बेहतरीन डेजर्ट है.

Add as Preferred Source on Google

जामुन शॉट्स बनाना भी बेहद आसान है. इसको बनाने के लिए जामुन के साथ काला नमक, भुना जीरा, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और शहद की जरूरत पड़ती है. जामुन शॉट्स बनाने के लिए सबसे पहले जामुन का रस निकालकर उसमें काला नमक, भुना जीरा, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाएं. इसे ठंडा करके छोटे-छोटे शॉट ग्लास में सर्व करें. यह हेल्दी, रिफ्रेशिंग और पाचन के लिए भी फायदेमंद ड्रिंक है.

जामुन से बनने वाली स्मूदी भी स्वाद में लाजवाब होता है. इसको बनाने के लिए जामुन का गूदा, दही, केला, शहद और कुछ बर्फ के टुकड़े की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले मिक्सर में जामुन का गूदा, दही, केला, शहद और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर ब्लेंड करें. चाहें तो इसमें चिया सीड्स या ओट्स भी मिला सकते हैं. यह स्मूदी नाश्ते या शाम के हेल्दी स्नैक के लिए शानदार विकल्प है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है.

जामुन चीज केक बनाने के लिए  बिस्किट का चूरा, मक्खन, क्रीम चीज़, फ्रेश क्रीम, चीनी और जामुन की प्यूरी की जरूरत पड़ती है. सबसे पहले बिस्किट का चूरा और मक्खन मिलाकर बेस तैयार करें. दूसरी ओर क्रीम चीज, फ्रेश क्रीम, चीनी और जामुन की प्यूरी मिलाकर मिश्रण बनाएं. इसे बिस्किट बेस पर डालकर 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने दें. ऊपर से जामुन की प्यूरी या ताजे जामुन से गार्निश करें. यह बिना ओवन के बनने वाली शानदार डेजर्ट रेसिपी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj