Entertainment

‘कभी सोचा नहीं था ये लिखूंगी’, दोस्त की मौत के बाद कृषि थपंडा ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस के घर पर मिला था शव

Last Updated:June 30, 2026, 09:45 IST

कन्नड़ एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट कृषि थपंडा से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. उनके घर पर उनके करीबी दोस्त का शव बरामद हुआ था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अटकलों का सिलसिला शुरू हो गया. अब एक्ट्रेस ने आखिरकार इसपर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा. वो कहती हैं कि लोगों के सवालों ने उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया है.


 'कभी सोचा नहीं था ये लिखूंगी', दोस्त की मौत के बाद कृषि थपंडा ने तोड़ी चुप्पीZoomएक्ट्रेस का छलका दर्द.

नई दिल्ली. कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थपंडा के घर पर बिजनेसमैन वैशाख का शव बरामद हुआ था जिसके बाद इंडस्ट्री में सनसनी मच गई. एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. इन अटकलों के बीच अब एक्ट्रेस ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पर इस दर्दनाक घटना के बारे में लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है.

कृषि ने अपने नोट की शुरुआत में ही साफ कर दिया कि इस दुखद घड़ी में दुनिया के सामने आना उनके लिए कितना मुश्किल था. वो आगे कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें जिंदगी में कभी कुछ ऐसा लिखना होगा. वो काफी परेशान होकर अपनी बात रखने को विवश हैं.

एक्ट्रेस का छलका दर्द

उन्होंने लिखा, ‘मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे जिंदगी में कभी ऐसा कुछ लिखना पड़ेगा. फिलहाल मेरे भीतर न तो इतनी एनर्जी बची है और न ही इतना मेंटल स्ट्रेंथ है कि मैं इन सब चीजों को शब्दों में पिरोकर दुनिया के सामने रख सकूं’.

बताया क्यों साधे रखी चुप्पी

एक्ट्रेस ने बताया कि वैशाख की मौत के बाद उन्होंने शुरुआत में पूरी तरह चुप रहने और इस सदमे को अकेले झेलने का फैसला किया था. लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती अफवाहों, अटकलों और उनके दोस्तों और दोनों परिवारों से पूछे जा रहे तीखे सवालों ने उन्हें अपनी बात रखने के लिए मजबूर कर दिया.

वैशाख के साथ अपने रिश्ते और उनके जाने के गम को बयां करते हुए कृषि बेहद भावुक नजर आईं. उन्होंने लिखा, ‘इस पूरी घटना में मैंने भी अपने एक बेहद करीबी और प्यारे इंसान को हमेशा के लिए खो दिया है. वह एक ऐसा शख्स था जो हर परिस्थिति में हमेशा मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ा रहा, जिसने हमेशा मेरी इफाजत की और पूरे दिल से मेरी परवाह की. उसे इस तरह खो देने से मेरी जिंदगी में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे शब्दों में कभी नहीं बयां नहीं किया जा सकता. मुझे सचमुच नहीं पता कि मैं इस गहरे दर्द से कभी उबर भी पाऊंगी या नहीं’.

कृषि ने यह भी खुलासा किया कि वह पिछले काफी समय से मानसिक और भावनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रही थीं और इस बीच मिले इस दूसरे बड़े सदमे ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है. उन्होंने लिखा, ‘मैं पहले से ही काफी दर्द के साथ जी रही थी और अब मुझे एक और ऐसी क्षति का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. ऐसा महसूस हो रहा है जैसे इस जिंदगी के सफर में, मैं खुद के ही कई हिस्से पीछे छोड़ चुकी हूं’. वो कहती हैं कि उनके करीबी दोस्त के चले जाने के बाद से उनका दिल टूट गया है और उनके दिल का एक टुकड़ा पीछे छूट गया.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj