Rajasthan

Monsoon Me Ghoomne Kaha Jaaye

Last Updated:June 30, 2026, 10:49 IST

Jaipur Monsoon Best Tourist Spot: जयपुर आमेर स्थित कनक घाटी बारिश में हरियाली, फव्वारे, तालाब और शांत माहौल के कारण बेस्ट पिकनिक स्पॉट है. इस जगह पर प्रवेश टिकट मात्र 25 रुपए है. यहां पर शराब एवं सिगरेट पर भारी जुर्माना हैं. वैसे तो कनक घाटी में सालभर पर्यटकों का हुजूम उमड़ा रहता हैं लेकिन बारिश के मौसम में यहां की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं. चारों तरफ हरियाली, सुंदर पेड़-पौधे, पानी के फव्वारे, कृत्रिम तालाब जैसी तमाम सुंदरता है. साथ ही कनक तीन तरफ से पहाड़ों से घिरी होने के चलते यहां का माहौल बेहद शांत रहता है.

बारिश के सीजन में पर्यटक हर साल जयपुर घूमने और यहां की ऐतिहासिक इमारतों और किलों महलों का दीदार करने आते हैं. इसी बारिश के मौसम में पर्यटकों को हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्यता सबसे ज्यादा पंसद आती हैं. ऐसी ही सुंदरता जयपुर के सुंदर बाग-बगीचों और घाटियों में नजर आती है. इसलिए बारिश के मौसम में जयपुर आमेर में स्थित कनक घाटी पर्यटकों के लिए सबसे बेस्ट पिकनिक स्पॉट है. जहां बारिश के मौसम में अद्भुत सुंदरता देखने को मिलती है.

कनक घाटी आमेर स्थित जलमहल के पास स्थित जयपुर की सबसे सुंदर जगहों में से एक हैं जहां अब यह घाटी स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों के लिए बारिश के मौसम में घूमने के लिए सबसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है. जलमहल के पास स्थित कनक घाटी 280 वर्ष पुरानी हैं जिसका निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा करवाया गया था. इसे खासतौर पर भगवान कृष्ण के निवास स्थान वृंदावन की थीम पर बनवाया गया था. इसलिए कनक घाटी जयपुर की सबसे सुंदर घाटियों में से एक है.

वैसे तो कनक घाटी में सालभर पर्यटकों का हुजूम उमड़ा रहता हैं लेकिन बारिश के मौसम में यहां की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं. चारों तरफ हरियाली, सुंदर पेड़-पौधे, पानी के फव्वारे, कृत्रिम तालाब जैसी तमाम सुंदरता है. साथ ही कनक तीन तरफ से पहाड़ों से घिरी होने के चलते यहां का माहौल बेहद शांत रहता है, जहां प्राकृतिक सौंदर्यता के बेहतरीन सुकून का अनुभव मिलता है.

Add as Preferred Source on Google

कनक घाटी न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्यता और पर्यटकों के लिए बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट हैं बल्कि यह घाटी भगवान कृष्ण से जुड़ी हुई हैं जहां इस पूरी घाटी की डिजाइन पौराणिक वृंदावन उद्यान जैसा दिखता है, जहां बचपन में भगवान कृष्ण खेला करते थे. वर्षों पर कनक घाटी अवराली पर्वतमाला की पहाड़ियों का हिस्सा थी और पूरी घाटी सुनसान जंगल थी. बाद में इसे राजा सवाई जय सिंह ने इसे तैयार करवाया. कनक घाटी में भगवान कृष्ण के मंदिर, कनक बाग, नटवरलाल मंदिर जैसे अन्य स्पॉट भी हैं.

कनक घाटी में वैसे तो सालभर जयपुर के स्थानीय लोग और देशी-विदेशी पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं लेकिन कनक घाटी में घूमने का सबसे अच्छा समय बारिश का मौसम होता हैं. इस दौरान घाटी में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देख सकते हैं. कनक घाटी ज्यामितीय रूप से आठ भागों में बंटी हुई है. घाटी में घूमने के लिए अलग-अलग ट्रेक बने हुए हैं जहां पैदल ही चलकर पर्यटक पूरी घाटी को आसानी से घूम सकते हैं.

अगर आप भी बारिश के मौसम में जयपुर घुमने का प्लान बना रहे हैं तो शहर के शोर और धुआं-धक्कड़ के हटकर पहाड़ियों के बीच शांत और सुकून भरे वातावरण में अपनी फैमली के साथ पिकनिक मनाने के जयपुर की कनक घाटी खास जगहों में से एक है. कनक घाटी आने वाले हर व्यक्ति को यह जगह बेहद पसंद आती है. क्योंकि यहां के फव्वारे और तालाब और हरियाली बेहद खास है. यह सिर्फ पहाड़ी इलाकों में ही देखने को मिलती है. इसलिए पर्यटकों से लेकर जयपुर के स्थानीय लोगों के लिए परिवार के साथ पिकनिक सबसे अच्छी जगह है.

कनक घाटी सालभर खुली रहती है. यहां घूमने के लिए टिकट दर 25 रूपए है जहां सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक घाटी में प्राकृतिक सौंदर्यता के दृश्य निहार सकते हैं. लेकिन कनक घाटी में शराब, सिगरेट पीना या गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगता है. साथ ही यहां घाटी के आसपास अन्य पर्यटक स्थल जैसे कनक बाग को देखने के अलग से टिकट शुल्क देना पड़ता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj