Entertainment
शब्बीर अहमद के लिखे बोल और दिल छू लेने वाला संगीत, हीरो-हीरोइन ने किया रोमांस, 12 साल से सुपरहिट है गाना

नई दिल्ली. सलमान खान की साल 2014 में आई एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जय हो’ का ‘तुमको तो आना ही था’ एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक गाना है. यह गाना सुपरस्टार और डेजी शाह पर फिल्माया गया है, जिन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. फिल्म में दोनों की सादगी और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस मेलोडियस और दिल को छू लेने वाले गाने को अरमान मलिक और मैरियन डिक्रूज ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है. गाने का संगीत अमाल मलिक ने तैयार किया था, जबकि इसके प्यारे बोल शब्बीर अहमद ने लिखे थे. यह गाना अपने शांत संगीत, रूहानी बोल और सुकून देने वाली धुन की वजह से रिलीज होते ही लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



