Health

2 महीने जमकर खा लें ये फल, लिवर रहेगा फिट, कंट्रोल होगी शुगर, वजन घटाने में भी करेगा मदद

Last Updated:June 30, 2026, 12:37 IST

जामुन एक मौसमी फल है, लेकिन इसके फायदे पूरे साल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम और एंथोसायनिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर यह फल ब्लड शुगर नियंत्रित रखने, लिवर की कार्यक्षमता सुधारने, पाचन बेहतर बनाने और इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायक माना जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में नियमित मात्रा में जामुन का सेवन कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है.

जामुन एक मौसमी फल है, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ पूरे साल शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं. इसमें विटामिन-C फाइबर, पोटैशियम, आयरन और एंथोसाइनिन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

जामुन का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, हृदय स्वास्थ्य को मजबूत बनाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में भी लाभकारी माना जाता है. साल में करीब 2 महीने मिलने वाला यह फल सेहत के लिए रामबाण माना जाता है. गर्मियों का मौसम भले ही हर किसी को पसंद न हो, लेकिन यह कई पौष्टिक फलों और सब्जियों का खजाना लेकर आता है.

आम, जामुन, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और लौकी जैसी चीजें इस मौसम में भरपूर मात्रा में मिलती हैं. ये शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने और जरूरी विटामिन व मिनरल्स प्रदान करने में मदद करती हैं. सही मात्रा में इनका सेवन गर्मी से राहत देने के साथ-साथ सेहत को भी बेहतर बनाता है. गर्मियों और बरसात के मौसम में मिलने वाला जामुन स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना माना जाता है.

Add as Preferred Source on Google

यह फल साल में केवल करीब 2 महीने ही बाजार में ताजा उपलब्ध रहता है. डॉ. रिद्धि पांडे ने लोकल 18 से बताया कि जामुन में कई जरूरी पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसका खट्टा-मीठा स्वाद न सिर्फ लोगों को पसंद आता है, बल्कि यह पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और समग्र स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

डॉ. रिद्धि ने बताया कि जामुन का नियमित सेवन शरीर को कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ दे सकता है. केवल 2 महीने तक इस मौसमी फल को अपनी डाइट में शामिल करने से लिवर की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है, ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है. इसके अलावा जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक तत्व शरीर की सूजन को कम करने में भी सहायक होते हैं.

यह छोटा सा फल लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है. डॉ. पांडे ने बताया कि जामुन का नियमित सेवन शरीर को कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ दे सकता है. केवल 2 महीने तक इस मौसमी फल को अपनी डाइट में शामिल करने से लिवर की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है, ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है.

इसके अलावा जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक तत्व शरीर की सूजन को कम करने में भी सहायक होते हैं. यह छोटा सा फल लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है. जामुन में पाया जाने वाला एंथोसायनिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो इसे गहरा बैंगनी रंग देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है.

यह तत्व शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स को निष्क्रिय कर कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से ऑक्सीडेटिव तनाव कम हो सकता है और कई पुरानी बीमारियों का खतरा घट सकता है. साथ ही एंथोसायनिन इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है. यही वजह है कि जामुन को डायबिटीज और समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फल माना जाता है.

जामुन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद फल माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. जामुन में पाया जाने वाला पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, हृदय और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है. इसके अलावा यह लो कैलोरी और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. यही कारण है कि जामुन वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj