बरेली शास्त्री नगर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट पर धरना, 24 घंटे में 7 घंटे आ रही बिजली, लोगों ने बताई समस्या

Last Updated:June 30, 2026, 17:28 IST
बरेली के शास्त्री नगर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने, बार-बार फॉल्ट आने और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज़ क्षेत्रवासियों ने वार्ड 49 के पार्षद गौरव सक्सेना के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया.महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग उठाई.
बरेली: बरेली के शास्त्री नगर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने, बार-बार फॉल्ट आने और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज़ क्षेत्रवासियों ने वार्ड 49 के पार्षद गौरव सक्सेना के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया.महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग उठाई.
पार्षद गौरव सक्सेना ने लोकल 18 को बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली के तार जलने, ट्रांसफार्मर खराब होने, न्यूट्रल फुंकने और अन्य तकनीकी खराबियों के कारण बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रहती है. उनका आरोप है. कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी समय पर फोन नहीं उठाते और न ही फॉल्ट का शीघ्र समाधान करते हैं.
समय पर बिजली भुगतान
शास्त्री नगर किला सब-स्टेशन का अंतिम और महत्वपूर्ण इलाका है. जहां से बिजली विभाग को पर्याप्त राजस्व मिलता है. अधिकांश घरों में सोलर सिस्टम और बंच केबल लगाए जाने के बावजूद लोगों को नियमित बिजली नहीं मिल रही है. जबकि उपभोक्ता समय पर बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में लगा ट्रांसफार्मर तीन बार मरम्मत हो चुका है और उसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. उनका कहना है कि नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत होने के बावजूद अब तक स्थापित नहीं किया गया है. क्षेत्रवासियों की मांग है कि यहां कम से कम 500 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर जल्द लगाया जाए. साथ ही वर्षों पहले बिछाई गई बंच केबल में अब तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है.
6 से 7 घंटे ही मिल रही बिजली
जिसके कारण पुराने खुले तारों से सप्लाई दी जा रही है और बार-बार फॉल्ट हो रहा है. लोगों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें दिनभर में केवल 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. बिजली न रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और बच्चों की पढ़ाई, दैनिक जीवन तथा रात की नींद तक प्रभावित हो रही है. शास्त्री नगर के स्थानीय लोगों का दावा है कि धरने के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि तत्काल आवश्यक मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी. स्थायी समाधान के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी.हालांकि प्रदर्शनकारियों का कहना है. कि जब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता, बंच केबल चालू नहीं होती और बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुचारु नहीं होती.
About the AuthorRajneesh Kumar Yadav
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bareilly,Uttar Pradesh



