कोर्ट के निर्देश के बाद चला बुलडोजर, 14 स्टे याचिकाओं की रिपोर्ट आज होगी पेश, अतिक्रमण हटाने पर बढ़ा विवाद

Last Updated:June 30, 2026, 18:34 IST
Kotputli Encroachment News: हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कोटपूतली में NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है. अभियान के तहत 14 स्थानों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. इस मामले में दायर 14 से 15 स्टे याचिकाओं से संबंधित रिपोर्ट आज न्यायालय को प्रस्तुत की जानी है. कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया और प्रशासन के तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. मौके पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक चलाया गया. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जा रही है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.
ख़बरें फटाफट
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कोटपूतली में NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी
कोटपूतली. जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटपूतली क्षेत्र में सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कमर कस ली है. माननीय हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में एनएचएआई द्वारा एक अभियान शुरू किया गया है. कोटपूतली थाना पुलिस की भारी मौजूदगी में विभिन्न स्थानों पर भूमि का सीमांकन (नाप-जोख) कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान टीम ने राजमार्ग की सीमा में आने वाले कच्चे निर्माणों और टिनशेड को तुरंत ध्वस्त कर दिया, जबकि पक्के निर्माणों को हटाने के लिए नियमानुसार कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं.
NHAI की पेट्रोलिंग इंसिडेंट टीम के इंचार्ज अनिल कुमार सैनी ने बताया कि वर्तमान में करीब 14 से 15 लोगों ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में स्टे याचिकाएं दायर कर रखी हैं. न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, तकनीकी टीम प्रत्येक विवादित स्थल पर जाकर बारीकी से यह चिन्हित कर रही है कि कौन-सा निर्माण NHAI की सीमा के भीतर आता है. इस पूरी पैमाइश की एक निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर हाईकोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी.
लोगों को एक दिन पूर्व सूचना भी दी जा रहीइंचार्ज सैनी ने स्पष्ट किया कि एनएचएआई के निर्धारित नियमों और दायरे के अनुसार, 26.08 मीटर तक की भूमि को माप कर अतिक्रमण हटाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कोटपूतली क्षेत्र में कुल 14 चिन्हित स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है. कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों को एक दिन पूर्व सूचना भी दी जा रही है.
प्रभावितों ने उठाए निष्पक्षता पर सवालएक तरफ जहां NHAI कोर्ट के आदेशों की पालना का हवाला दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों के निर्माण हटाए गए हैं, उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताई है. स्थानीय दुकानदारों और प्रभावित लोगों का आरोप है कि यह अभियान निष्पक्ष तरीके से नहीं चलाया जा रहा है.
पीड़ितों का पक्ष‘यदि NHAI को अपने 88 मीटर के पूरे अधिकार क्षेत्र की भूमि खाली करानी है, तो कार्रवाई की शुरुआत एक छोर (सीधे बॉर्डर) से लगातार होनी चाहिए. बीच-बीच में से चुनिंदा निर्माणों को हटाकर कुछ लोगों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है, जो कि सरासर गलत है.’ स्टे याचिकाकर्ताओं का यह भी कहना है कि वे एनएचएआई के वैध अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूमि को स्वेच्छा से छोड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके वैध पट्टों वाली भूमि पर बने निर्माणों को हाथ न लगाया जाए. उन्होंने मांग की है कि पूरी कार्रवाई पारदर्शी और पूरे क्षेत्र में समान रूप से लागू होनी चाहिए.
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, पैनी नजरतनावपूर्ण स्थिति और किसी भी संभावित विरोध को देखते हुए मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटपूतली पुलिस की टीम लगातार तैनात है. पुलिस की मौजूदगी के कारण फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत NHAI की टीम अपना काम कर रही है. आने वाले दिनों में कोर्ट में रिपोर्ट पेश होने के बाद इस मामले में आगे की दिशा तय होगी.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Kotputli,Jaipur,Rajasthan



