Mexico Earthquake News | Earthquake Today News | मैक्सिको में 5.7 तीव्रता का भूकंप, कैलिफोर्निया खाड़ी में झटके

Last Updated:July 01, 2026, 07:20 IST
Mexico Earthquake News: वेनेजुएला के बाद अब मैक्सिको में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मैक्सिको के सिनालोआ तट के पास कैलिफोर्निया की खाड़ी में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है. GFZ और USGS के अनुसार कोई बड़ा नुकसान या सुनामी का अलर्ट नहीं है. इससे पहले वेनेजुएला में भूकंप आया था. वेनेजुएला में आए भूकंप से तबाही का मंजर.
Mexico Earthquake News: वेनेजुएला के बाद अब अमेरिका के पड़ोस मैक्सिको में भूकंप आया है. नॉर्थ अमेरिका में बसे देश मैक्सिको में आज सुबह जोरदार भूकंप आया. इस जोरदार भूकंप से लोग सहम गए. मैक्सिको के सिनालोआ तट से दूर कैलिफोर्निया की खाड़ी में बुधवार को 5.7 तीव्रता का तेज भूकंप का झटका महसूस किया गया है. यह भूकंप ऐसे वक्त में आया है, जब इसके पड़ोस यानी वेनेजुएला में भूकंप ने तबाही मचाई है.
राहत की बात है कि मैक्सिको में आए भूकंप से अभी तक नुकसान की खबर नहीं है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था और शुरुआती तौर पर किसी बड़े जान-माल के नुकसान या सुनामी की चेतावनी नहीं है.
वहीं, फॉक्स वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के डेटा से पता चला है कि यह भूकंप कैलिफ़ोर्निया की खाड़ी में मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे (स्थानीय समय) आया. गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला में 7 से अधिक तीव्रता के दो भूकंप आए थे. इन भूकंप में लगभग 2,000 लोगों की मौत हो गई थी. हजारों लोग अब भी मलबों के अंदर दबे हैं. लगातार वेनेजुएला की धरती से शव निकल रहे हैं.



