Rajasthan

झुंझुनूं में 83 लाख का ATM कैश घोटाला, 2 कर्मचारी कैशवैन में चाबियां छोड़कर हुए फरार, बैंकों में मचा हड़कंप

Last Updated:July 01, 2026, 12:55 IST

Jhunjhunu ATM Cash Scam : राजस्थान के झुंझुनूं में बड़ा एटीएम कैश घोटाला सामने आया है. यहां एटीएम में कैश भरने वाली सीएमएस कपंनी के दो कर्मचारी लापता है. वे एटीएम में कैश भरने का काम करते थे. उनके जिम्मे वाली एटीएम मशीनों की ऑडिट करने पर उनमें 83 लाख रुपये कम पाए गए हैं. अन्य एटीएम की जांच जारी है। आशंका जताई जा रही है कि यह घोटाला एक करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है. फरार हुए कर्मचारी एटीएम की चाबियां कैश वैन में ही छोड़ गए.झुंझुनूं में 83 लाख का ATM कैश घोटाला, सीएमएस कंपनी प्रबंधन के उड़े होशZoomकंपनी की ओर से पिलानी और चिड़ावा क्षेत्र की करीब 17 एटीएम मशीनों की ऑडिट पूरी कर ली गई. उनकी जांच में 83 लाख रुपये से अधिक की नकदी कम मिली है.

झुंझुनूं. झुंझुनूं जिले में एटीएम में कैश भरने वाली कंपनी सीएमएस से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है. कंपनी के दो कर्मचारी एटीएम में जमा की जाने वाली रकम में से करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी कर फरार हो गए हैं. उसके बाद ना केवल सीएमएस कंपनी, बल्कि कई बैंकों में हड़कंप मच गया है. प्रारंभिक जांच में ही 83 लाख रुपये से अधिक की नकदी गायब मिली है. कंपनी का कहना है कि सभी एटीएम की ऑडिट पूरी होने के बाद यह राशि एक करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है.

जानकारी के अनुसार सीएमएस कंपनी झुंझुनूं, पिलानी और चिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के एटीएम में नकदी भरने का कार्य करती है. कंपनी के कर्मचारी सुजडौला निवासी सुमेर सिंह और संदीप सिंह पिछले करीब एक वर्ष से इस कार्य में लगे हुए थे. शनिवार को दोनों कर्मचारी अचानक लापता हो गए. हैरानी की बात यह रही कि वे कैश वैन में ही सभी एटीएम की चाबियां छोड़कर गायब हो गए. इसके बाद कंपनी अधिकारियों को पूरे मामले पर संदेह हुआ और दोनों कर्मचारियों की तलाश शुरू की गई. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.

दोनों कर्मचारियों के पास कुल 28 एटीएम मशीनें थीदोनों कर्मचारियों के अचानक गायब होने के बाद सीएमएस कंपनी ने तत्काल उनके जिम्मे आने वाले सभी एटीएम की आंतरिक जांच शुरू करवाई. मंगलवार देर रात तक पिलानी और चिड़ावा क्षेत्र की करीब 17 एटीएम मशीनों की ऑडिट पूरी कर ली गई. जांच में 83 लाख रुपये से अधिक की नकदी कम पाई गई. कंपनी की टीम ने पिलानी की सभी एटीएम की अपनी इंटरनल आडिट पूरी कर ली है. रात को चिड़ावा की एटीएम की आडिट चल रही थी. वहीं झुंझुनूं जिला मुख्यालय की तीन मशीनों की जांच आज होगी. दोनों कर्मचारियों के पास कुल 28 एटीएम मशीनें थी. सभी की इंटरनल ऑडिट की जा रही है.

गबन की राशि एक करोड़ रुपये से काफी अधिक हो सकती है
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि केवल पिलानी क्षेत्र की एक एटीएम साइट पर लगी दो मशीनों से ही करीब 38 लाख रुपये का कैश गायब मिला है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सभी मशीनों की जांच पूरी होने पर गबन की राशि एक करोड़ रुपये से काफी अधिक हो सकती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएस कंपनी के सीकर शाखा प्रबंधक गौरव सिंह सोलंकी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत से मुलाकात कर उनको पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके अलावा पिलानी थाने में दोनों कर्मचारियों सुमेर सिंह और संदीप सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी गई है.

साल 2016 में भी ऐसा ही घोटाला सामने आया थासूत्रों के अनुसार पुलिस ने कंपनी से सभी एटीएम की अंतिम ऑडिट रिपोर्ट और कुल गबन की राशि का आंकड़ा उपलब्ध कराने को कहा है. इसके बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. झुंझुनूं जिले में यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले वर्ष 2016 में भी एटीएम कैश वैन से जुड़े दो कर्मचारी एटीएम में जमा किए जाने वाले लाखों रुपये और कैश वैन लेकर फरार हो गए थे. उस समय भी इस घटना ने बैंकिंग व्यवस्था और कैश मैनेजमेंट सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए थे.

बैंकों में हड़कंप मच गया हैकरीब एक दशक बाद फिर उसी तरह का मामला सामने आने से बैंकिंग क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. यदि ऑडिट में गबन की राशि और बढ़ती है तो यह जिले के सबसे बड़े एटीएम कैश घोटालों में शामिल हो सकता है. फिलहाल सीएमएस कंपनी की टीमें सभी 28 एटीएम मशीनों में कैश का मिलान करने में जुटी हुई हैं. अंतिम ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कुल कितनी राशि का गबन हुआ है. वहीं पुलिस भी रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू करेगी.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj